इसरो का एक और प्रयास : गगनयान का टेस्ट व्हीकल किया गया लॉन्च तकनीकी खामियों की वजह से हुआ विलंब 17 किलोमीटर की ऊंचाई तक जाएगा और फिर गिरेगा समुद्र में - khabarupdateindia

खबरे


Saturday, 21 October 2023

इसरो का एक और प्रयास : गगनयान का टेस्ट व्हीकल किया गया लॉन्च तकनीकी खामियों की वजह से हुआ विलंब 17 किलोमीटर की ऊंचाई तक जाएगा और फिर गिरेगा समुद्र में

 ISRO ने शनिवार को सुबह 10 बजे गगनयान मिशन के टेस्ट व्हीकल को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च कर दिया। इसे टेस्ट व्हीकल अबॉर्ट मिशन-1 (TV-D1) नाम दिया गया है। आसान भाषा में कहे तो मिशन के दौरान रॉकेट में गड़बड़ी होने पर अंदर मौजूद एस्ट्रोनॉट को पृथ्वी पर सुरक्षित लाने वाले सिस्टम की टेस्टिंग हो रही है। ये मिशन 8.8 मिनट मिनट का है। टेस्ट फ्लाइट में तीन हिस्से हैं- अबॉर्ट मिशन के लिए बनाया सिंगल स्टेज लिक्विड रॉकेट, क्रू मॉड्यूल और क्रू एस्केप सिस्टम। क्रू मॉड्यूल के अंदर का वातावरण अभी वैसा नहीं होगा जैसा मैन्ड मिशन में होगा। इस मिशन में 17 Km ऊपर जाने के बाद श्रीहरिकोटा से 10 Km दूर समुद्र में क्रू मॉड्यूल को उतारा जाएगा।


इससे पहले आज ही दो बार मिशन को टाला गया था। दरअसल कुछ तकनीकी खामियों की वजह से इस तरह का निर्णय इसरो को लेना पड़ा। इसे 8 बजे लॉन्च किया जाना था, लेकिन मौसम ठीक नहीं होने कारण इसका टाइम बदलकर 8.45 किया गया था। पहले इंजन फायर नहीं हो पाए और मिशन टल गया।