देश में सबसे ज्यादा 18% महिलाएं छत्तीसगढ़ विधानसभा में, मध्य प्रदेश बहुत पीछे मात्र 7%, - khabarupdateindia

खबरे

देश में सबसे ज्यादा 18% महिलाएं छत्तीसगढ़ विधानसभा में, मध्य प्रदेश बहुत पीछे मात्र 7%,


छत्तीसगढ़ राज्य में महिला जनप्रतिनिधियों का खासा बोलवाला है। देश भर में सबसे ज्यादा 18% महिलाएं, छत्तीसगढ़ विधानसभा में है और इस बार कांग्रेस ने 18 तो भाजपा ने 15 महिला प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा है। छत्तीसगढ़ विधानसभा में कुल 90 सीटें हैं, जिसमें 16 महिला विधायक है। मध्य प्रदेश इस मामले में बहुत पीछे है जहां मात्र 7% महिला विधायक है।

छत्तीसगढ़ राज्य के गठन (साल 2000) के बाद से ही यहां की विधानसभा में तेजी से महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ा है। 2000 से पहले यानी मध्य प्रदेश शासनकाल में भी महिलाओं का प्रतिनिधित्व यहां से था, लेकिन वे या तो अमीर घरों से थीं, या फिर राजपरिवार से आती थीं। अभी की बात करें तो छत्तीसगढ़ विधानसभा में 18% महिलाएं हैं और ये देश में सबसे ज्यादा हैं।

छत्तीसगढ़ में महिलाओं को टिकट देने में हर बार कांग्रेस आगे रही है, लेकिन 2018 का चुनाव छोड़कर जिताऊ कैंडिडेट के तौर पर भाजपा ने बाजी मारी है। सिर्फ 2018 के चुनाव में कांग्रेस से 11 महिलाएं चुनकर विधानसभा पहुंचीं। अब तक हुए 4 विधानसभा चुनावों में भाजपा की 41 महिला प्रत्याशियों में से 17 और कांग्रेस की 48 में से 20 ने जीत दर्ज की है। रजनी बाई नाम की महिला विधायक ने छत्तीसगढ़ में 41 साल पहले यानी की 1977 में रायपुर से विधायक बनाकर खाता खोला था। उन्होंने उसे समय कांग्रेस की शारदा चरण तिवारी को चुनाव में पराजित किया था।

देखा जाए तो छत्तीसगढ़ की तुलना में मध्य प्रदेश में मात्र 7% महिला विधायक है यानी की 230 में से सिर्फ 17। वहीं दिल्ली में 11%, हरियाणा में 10%, उत्तर प्रदेश में 11%, बिहार में 10%, उत्तराखंड में 11%, झारखंड, राजस्थान तथा पश्चिम बंगाल में 13% महिला विधायक है।