आधी रात में Call bell कॉल बेल बजा कर घरों के बाहर रोती थी महिला, पूरा इलाका आया दहशत में, सीसी कैमरा CC Camera की फुटेज ने खोला रहस्य - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Thursday, 13 June 2024

आधी रात में Call bell कॉल बेल बजा कर घरों के बाहर रोती थी महिला, पूरा इलाका आया दहशत में, सीसी कैमरा CC Camera की फुटेज ने खोला रहस्य


रफीक खान
मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में स्थित चंदन नगर कॉलोनी का एक वाक्या शुरुआती तौर पर सुनने में डरावना लगता है लेकिन अपने आप में अद्भुत और रोचक है। यहां एक महिला आधी रात को घरों की कॉल बेल बजाती और बाहर चीख चीख कर रोती थी। दहशत में लोग दरवाजे बंद कर लेते और पुलिस को सूचित करते। पुलिस ने जब इस मामले में पड़ताल की और कॉलोनी में लगे क्लोज सर्किट कैमरा के फुटेज DVR से निकलवाय तो रहस्य उजागर हो गया।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चंदन नगर के सीसीटीवी कैमरा में यह महिला नजर आई थी। पुलिस इन फुटेज के आधार पर महिला के पास पहुंची। पुलिस पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि वह अपने लिव-इन पार्टनर को तलाशने के लिए चंदन नगर आती थी। महिला ग्वालियर की ही रहने वाली है, जो आपागंज इलाके में अपने लिव-इन पार्टनर विक्की शाक्य के साथ रहती थी। विक्की शाक्य ग्वालियर के घास मंडी स्थित चंदन नगर का रहने वाला है। विक्की के साथ इस महिला का 8 जून 2024 को मामूली बात को लेकर झगड़ा हो गया था। जिसके बाद वह उसे छोड़कर भाग गया। इसके बाद महिला अपने लिव-इन पार्टनर विक्की को तलाशने के लिए चंदन नगर पहुंची लेकिन वह विक्की का घर नहीं जानती थी और इसी वजह से अनेक घरों में उसने दस्तक दी। घर पर पहुंचने के लिए रात का वक्त इसलिए चुना ताकि विक्की हर हाल में उसे मिल ही जाए। ऐसे में उसने कई घरों पर जाकर घंटियां बजाई, लेकिन आधी रात के समय घर के दरवाजे की घंटी बजने के चलते लोगों ने खौफ से अपने दरवाजे नहीं खोलें। इसके बाद इलाके में अफवाह फैल गई कि कोई महिला रात को घंटी बजती है और घरों के बाहर रोती है। पुलिस ने इस मामले के सभी पहलुओं को समझने के बाद फिलहाल कोई आपराधिक प्रकरण दर्ज नहीं किया है।