प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कांग्रेस नेता को आया हार्ट अटैक, मौत, Congress leader suffered heart attack during press conference, died - khabarupdateindia

खबरे


Tuesday, 20 August 2024

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कांग्रेस नेता को आया हार्ट अटैक, मौत, Congress leader suffered heart attack during press conference, died


रफीक खान
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कुरुपा समुदाय संघ के अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सी के रवीचंद्रन की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जिस समय सीके रविचंद्रन को हार्ट अटैक आया, वे प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुद माइक लेकर पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। अचानक से उनको झटका सा लगा और पल भर में वे कुर्सी से गिरे और उन्हें जब तक संभाला जाता, तब तक उनकी मौत ही हो चुकी थी। घटना के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के आयोजन में सन्नाटा छा गया। कांग्रेस नेता रविचंद्रन कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धा रमैया पर लग रहे आरोपो पर सफाई देने के लिए पत्रकार वार्ता में मौजूद हुए थे।

जानकारी के मुताबिक बताया जाता है कि चंद्रन ने MUDA घोटाले के सिलसिले में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के लिए समर्थन जाहिर करने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की थी। यह पूरा का पूरा वाकया कैमरे में कैद हो गया और कांग्रेस नेता कॉन्फ्रेंस के दौरान ही जमीन पर गिर गए। उन्हें तुरंत कनिंघम रोड मौजूद फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचने पर उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कांग्रेस नेता के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि राज्यपाल के मुकदमा चलाने के आदेश के खिलाफ कर्नाटक राज्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक एसोसिएशन की ओर से बेंगलुरु प्रेस क्लब में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते समय एसोसिएशन के सदस्य और हमारी पार्टी के कार्यकर्ता सीके रविचंद्रन की दिल का दौरा पड़ने से मौत की खबर आई। संविधान और लोकतंत्र को बचाने की इस लड़ाई में हमारे साथ रहे रविचंद्रन की मृत्यु अत्यंत दुखद है। मैं प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शाश्वत शांति मिले। मैं उनके शोक संतप्त परिवार और दोस्तों के साथ हूं।