शिक्षा विभाग के अकाउंटेंट को रस्सी से बांधकर पीटा, पैसे लेकर नहीं लगवाई नौकरी - khabarupdateindia

खबरे


Tuesday, 3 September 2024

शिक्षा विभाग के अकाउंटेंट को रस्सी से बांधकर पीटा, पैसे लेकर नहीं लगवाई नौकरी



रफीक खान
स्कूल शिक्षा विभाग के एक अकाउंटेंट को दो युवकों ने रास्ते से उठाया और उसे अपने गांव ले जाकर रस्सी से बांधकर जमकर पिटाई की। मामला यह है कि शिक्षा विभाग के इस अकाउंटेंट में नौकरी लगवाने के नाम पर तीन युवकों से पैसे ले लिए थे लेकिन न तो नौकरी लगवाई और ना ही पैसे वापस किया। लगातार टरकाने के कारण युवक अक्रोशित हो गए और उन्होंने यह कदम उठा लिया। अकाउंटेंट को छोड़ तो दिया है लेकिन अब मामले में पुलिस की दखलअंदाजी भी सामने आ गई है।

मामला मध्य प्रदेश के गुना जिले का है। यहां हायर सेकेंडरी स्कूल में कार्यरत अकाउंटेंट अजय शर्मा ने मृगवास निवासी सुनील अहिरवार तथा रवि अहिरवार से नौकरी लगवाने के लिए रुपए लिए थे। सुनील और रवि का कहना है कि वह दो लोग नहीं बल्कि और भी कई लोगों से अकाउंटेंट अजय शर्मा ने पैसे लिए हैं। वह नौकरी लगवाने के नाम पर लोगों को ठग रहा है। इसी बात पर 4 महीने से विवाह चल रहा है। स्कूल के रास्ते से उठाकर अपने गांव बाकन्या ले गए थे। जहां उसे बांधकर पीटा गया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।