khabarupdateindia

वर्ल्ड कप क्रिकेट : क्या भारत और पाक खेलेंगे सेमीफाइनल



 



वर्ल्ड कप क्रिकेट स्पर्धा में पाकिस्तान का परफॉर्मेंस लगातार खराब होने के बावजूद शनिवार को उसकी किस्मत ने काफी हद तक साथ दिया। नतीजन पाकिस्तान को डीएलएस के जरिए 8 पॉइंट्स की रेटिंग हासिल हो गई। मौजूदा परिस्थितियों से ऐसी संभावनाएं प्रबल हो गई है कि भारत और पाकिस्तान सेमीफाइनल में आमना सामना कर सकते हैं। न्यूजीलैंड बड़ा स्कोर खड़ा करने के बावजूद मैच में अपनी जगह बना पाने में नाकाम रहा है।न्यूजीलैंड के खिलाफ 401 रन लुटाने के बाद भी पाकिस्तान टीम DLS मेथड से वर्ल्ड कप मुकाबला जीत गई। बेंगलुरु में इस जीत से टीम 8 मैचों में 8 पॉइंट्स लेकर टेबल में 5वें नंबर पर पहुंच गई है। इतने ही मैचों से न्यूजीलैंड के भी 8 पॉइंट्स हैं, लेकिन बेहतर रन रेट के कारण टीम चौथे नंबर पर है।

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड दोनों के 1-1 मैच बाकी हैं। दोनों टीमें अगर अपने आखिरी मैच जीत गईं तो बेहतर रन रेट वाली टीम चौथे नंबर पर फिनिश कर नॉकआउट स्टेज में क्वालिफाई कर जाएगी। भारत फिलहाल नंबर-1 की पोजिशन पर है और सेमीफाइनल में नंबर-1 टीम का सामना नंबर-4 टीम से होगा। न्यूजीलैंड का मुकाबला 9 नवंबर और पाकिस्तान का 11 नवंबर को होगा, यानी पाकिस्तान के पास अपना रन रेट सुधारने का पूरा मौका रहेगा। अगर पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड से बेहतर रन रेट रखा तो 16 नवंबर को कोलकाता में भारत-पाक सेमीफाइनल मैच देखने को मिल सकता है।

पाकिस्तान कैसे पहुंचेगा सेमीफाइनल में?

न्यूजीलैंड को हराकर पाकिस्तान के 8 मैचों में 4 जीत और 4 हार से 8 पॉइंट्स हो गए। टीम इस वक्त पॉइंट्स टेबल में 5वें नंबर पर है। टीम का आखिरी मैच इंग्लैंड से 11 नवंबर को कोलकाता में होगा, इसे जीतने पर उनके 9 मैचों में 10 पॉइंट्स हो जाएंगे। इतने पॉइंट्स के साथ पाकिस्तान को क्वालिफाई करने के लिए दूसरी टीमों का साथ भी चाहिए होगा। पाकिस्तान इंग्लैंड को हरा दे। न्यूजीलैंड अपना आखिरी मैच हार जाए। अफगानिस्तान या ऑस्ट्रेलिया में से कोई एक टीम अपने सभी मैच हारे। न्यूजीलैंड अगर अपना आखिरी मैच श्रीलंका से जीते तो पाकिस्तान को अपना आखिरी मैच बड़े अंतर से जीतना होगा क्योंकि आखिरी मैच जीतने पर दोनों टीमों के 10-10 पॉइंट्स होंगे। फिलहाल न्यूजीलैंड रन रेट में पाकिस्तान से आगे हैं, ऐसे में पाकिस्तान बड़े अंतर से जीत दर्ज कर रन रेट में न्यूजीलैंड को पीछे कर सकता है। पाकिस्तान अगर आखिरी मैच हार जाए तो टीम चाहेगी कि न्यूजीलैंड भी अपना आखिरी मैच हार जाए। साथ ही उन्हें अपना रन रेट न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, श्रीलंका और नीदरलैंड से बेहतर भी रखना होगा। इतना ही नहीं टीम चाहेगी कि ऑस्ट्रेलिया या अफगानिस्तान भी अपने सभी मैच हार जाए। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने टूर्नामेंट से पहले ही साफ कर दिया था कि पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पोजिशन पर रहने वाली टीम का सेमीफाइनल नंबर-4 पोजिशन की टीम से होगा। वहीं नंबर-2 पोजिशन पर रहने वाली टीम का सेमीफाइनल नंबर-3 टीम से होगा। अभी की सिचुएशन में भारत-पाक का सेमीफाइनल तभी संभव है जब भारत नंबर-1 पर और पाकिस्तान नंबर-4 पर रहे। अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचा तो मुकाबला कोलकाता में होगा।

आज तक नहीं जीत सका भारत

भारत और पाकिस्तान के बीच वनडे वर्ल्ड कप में 8 मुकाबले हुए और हर बार भारत को ही जीत मिली, लेकिन कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर पाकिस्तान की टीम अलग ही रूप में खेलती है। इस ग्राउंड पर दोनों टीमों के बीच 4 वनडे खेले गए और हर बार जीत पाकिस्तान को ही मिली। 
Previous Post Next Post
khabarupdateindia