लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मंत्रियों को मिले विभाग, CG में CM देखेंगे GAD सहित कई विभाग, गृह मंत्रालय शर्मा के हवाले - khabarupdateindia

खबरे

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मंत्रियों को मिले विभाग, CG में CM देखेंगे GAD सहित कई विभाग, गृह मंत्रालय शर्मा के हवाले




Rafique Khan


लंबे इंतजार के बाद छत्तीसगढ़ में शुक्रवार की शाम आखिरकार मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्रियों को विभागों का आवंटन कर दिया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने पास सामान्य प्रशासन विभाग के अलावा अन्य कई विभाग रखे हैं। जबकि उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को गृह विभाग सोपा गया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद यह फैसला लिया गया है। जबकि मध्य प्रदेश में इन पंक्तियों के लिखे जाने तक शपथ ले चुके मंत्री गण अपने विभागों के लिए लगातार इंतजार कर रहे हैं। हालांकि ऐसा बताया जा रहा है कि MP के मुख्यमंत्री Dr. MOHAN YADAV ने नई दिल्ली में सुबह अमित शाह और शाम को जेपी नड्डा से मुलाक़ात कर मंत्रियों के विभाग वितरण पर मंजूरी प्राप्त की। सर्वाधिक 5 विभाग मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पास रहेंगे। अगर यह बात सही है तो मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कभी भी किया जा सकता है1

भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ मे वर्ष 2024 खत्म होने के दो दिन पूर्व कैबिनेट मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया। छत्तीसगढ़ सहित मध्य प्रदेश और राजस्थान मे विधानसभा चुनाव जीतने के बाद भाजपा ने हर कदम सोच समझकर उठाया और सबको चौंकाया।


छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग


- विष्णुदेव साय- GAD, खनिज, ऊर्जा,जनसंपर्क,परिवहन

- अरुण साव- PWD, PHE, नगरीय प्रशासन

- विजय शर्मा- गृह एवं जेल,पंचायत एवं ग्रामीण विकास,तकनीकी शिक्षा एवं रोज़गार विज्ञान और प्रौद्योगिकी

- बृजमोहन अग्रवाल- स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा,संसदीय कार्य, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व पर्यटन एवं संस्कृति

- रामविचार नेताम- आदिम जाति विकास,अनुसूचित जाति विकास,पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास,कृषि विकास एवं किसान कल्याण

- दयालदास बघेल- खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण

- केदार कश्यप- वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन कौशल विकास एवं सहकारिता

- लखन लाल देवांगन- वाणिज्य एवं उद्योग,श्रम

- श्याम बिहारी जायसवाल- लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण,चिकित्सा शिक्षा, बीस सूत्रीय कार्यान्वन

- ओपी चौधरी- वित्त,वाणिज्य कर, आवास एवं पर्यावरण,योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी

- लक्ष्मी राजवाड़े- महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण

- टंकराम वर्मा- खेल कूद एवं यूव कल्याण,राजस्व एवं आपदा प्रबंधन