सीट बेल्ट में फंसा कर चचेरे भाई को 30 Km घसीटा, सीहोर जिले में दिल दहला देने वाली घटना, क्षत-विक्षत हो गया था युवक का शव - khabarupdateindia

खबरे


Tuesday, 5 December 2023

सीट बेल्ट में फंसा कर चचेरे भाई को 30 Km घसीटा, सीहोर जिले में दिल दहला देने वाली घटना, क्षत-विक्षत हो गया था युवक का शव






Rafique Khan


मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। श्यामपुर थाना पुलिस ने 2 ऐसे दरिंदों को कार सहित गिरफ्तार किया है, जिन्होंने अपने ही साथ सफर कर रहे एक कर सवार युवक की बड़े ही निर्दईता के साथ जान ले ली। आरोपियों में एक युवक मृतक का चचेरा भाई है, जिसने ड्राइवर के साथ मिलकर पहले युवक को सीट बेल्ट के साथ फंसा कर कार से फेंक दिया और फिर लगातार 30 किलोमीटर तक सड़क पर घसीटता रहा। मृतक युवक का शव पूरी तरह क्षत विक्षत हो गया।


घटना के संबंध में जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि भोपाल के सिक्योरिटी लाइन निवासी 35 वर्षीय संदीप नकवाल 29 नवंबर को भोपाल से ट्रेन में सवार होकर 13वीं के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नसीराबाद पहुंचा था। इस कार्यक्रम में संदीप नकवाल का चचेरा भाई संजीव भी गया हुआ था। हालांकि संजीव भोपाल से 28 वर्षीय टैक्सी ड्राइवर राजेश चढहर को साथ लेकर नसीराबाद पहुंचा था। 13वीं के इस कार्यक्रम में शिरकत के बाद संजीव और संदीप नकवाल कार से वापस लौट रहे थे। कर को राजेश ड्राइव कर रहा था। रास्ते में तीनों ने जमकर शराब पी और सफर चलता रहा।

संदीप व राजेश चढहार गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक बताया जाता है कि भोपाल श्यामपुर ब्यावर फोर लाइन हाईवे पर संदीप और संजीव के बीच किसी बात को लेकर जमकर झगड़ा हो गया। शराब की नशे में चूर इन युवाओं के बीच बात इस हद तक बढ़ गई कि वह कब दरिंदगी पर आमादा हो गए, पता ही नहीं चला। चचेरे भाई संजीव और ड्राइवर राजेश ने मिलकर संदीप नकवाल को सीट बेल्ट में फंसा कर गाड़ी से बाहर फेंक दिया। दोनों उसे फोर लाइन पर 30 किलोमीटर तक घसीटते रहे। इस घटना में मृतक के शव का एक हिस्सा तो पूरी तरह कट कर अलग सा हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद श्यामपुर पुलिस ने धारा 302 भादवि के तहत मामला पंजीबद्ध किया तथा संदीप व राजेश चढहार को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली गई है।