दिनदहाड़े हत्या, करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष को घर में घुसकर गोलियों से भूना, राजस्थान में सनसनीखेज वारदात - khabarupdateindia

खबरे

दिनदहाड़े हत्या, करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष को घर में घुसकर गोलियों से भूना, राजस्थान में सनसनीखेज वारदात





Rafique Khan

राजस्थान के जयपुर में मंगलवार दोपहर करीब पौने दो बजे करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना उनके निवास पर हुई, उस समय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने घर की लॉन में ही टहल रहे थे। घटना के बाद समूचे राजस्थान में सनसनी व्याप्त है। इस घटना को लेकर लोग तरह तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। घटना के बाद पुलिस ने चारों तरफ घेराबंदी शुरू कर दी है तथा कुछ संदेहियों को विरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है।


घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि सुखदेव सिंह के आवास के बाहर भारी तादाद में पुलिस बल तैनात है। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को चार गोलियां मारी गई। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी मंगलवार दोपहर करीब 1:45 बजे श्याम नगर जनपथ स्थित घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान स्कूटर पर दो बदमाश आए। हमलावरों ने गोगामेड़ी पर फायरिंग की।

गनमैन को भी मारी गोली

घर में कूदकर अज्ञात चारों बदमाशों ने की फायरिंग. श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घर में कूदकर अज्ञात चारों बदमाशों ने फायरिंग की। सुखदेव सिंह गोगामेडी और गनमैन नरेन्द्र को बदमाशों ने गोली मार दी। जयपुर के पुलिस आयुक्त बीजू जार्ज जोसेफ ने इसकी पुष्टि की है। इस घटना में दो लोग घायल भी हुए हैं। श्याम नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची है. पुलिस सीसीटीवी की पड़ताल में जुटी है।

सामाजिक जनों को शांति, धैर्य रखना होगा

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के निधन पर भाजपा नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा,"श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुखदेव सिंह गोगामेड़ी जी की हत्या के समाचार से स्तब्ध हूं। इस संदर्भ में पुलिस कमिश्नर से जानकारी ली है और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ़्तारी के लिए कहा है।समाजिक जनों को शांति और धैर्य रखना होगा। भाजपा सरकार के शपथ लेते ही राज्य को अपराधमुक्त करना हमारी अग्रणी प्राथमिकताओं में है। गोगामेड़ी जी की आत्मा को प्रभु शांति प्रदान करें। परिजनों और समर्थकों- शुभचिंतकों को संबल प्राप्त हो।