डॉक्टर्स पहुंचे स्टेशन, अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं को दी राम किट, हृदय रोगियों के लिए रामबाण है यह औषधि - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Friday, 19 January 2024

डॉक्टर्स पहुंचे स्टेशन, अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं को दी राम किट, हृदय रोगियों के लिए रामबाण है यह औषधि




Rafique Khan

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को भव्य बनाने के लिए पूरे देश में राम भक्त अपने अलग-अलग तरीकों से जुटे हुए हैं। जबलपुर में डॉक्टर्स की टीम अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं को "राम किट" प्रदान कर रही है। दरअसल इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है और ऐसे में हृदय रोगियों को सफर के दौरान खतरा जानलेवा भी हो सकता है। डॉक्टर की टीम ने राम किट तैयार की है और इसे अयोध्या जाने वाले हर श्रद्धालु तक पहुंचाने की निशुल्क कोशिश की जा रही है। इस सेवा कार्य का नेतृत्व भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक डॉक्टर अश्विनी कुमार त्रिवेदी कर रहे हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए डॉक्टर अश्वनी कुमार त्रिवेदी ने बताया कि अयोध्या नगरी में प्रभु श्री रामलला मूर्ति की प्राण.प्रतिष्ठा के पावन उपलक्षय में प्राण रक्षा मेडीसिन ‘’राम किट’’ में वितरित करने का शुभारंभ शुक्रवार को कर दिया गया है। "राम किट" उन हृदयरोगियो के लिए रामबाण है, जिन्हे हेल्थ क्लब, घर बाजार आदि में अचानक अटैक आने, हृदय में दर्द होने और बेचैनी , (घबराहट) होते ही तुरंत अस्पताल जाना पड़ता है। परन्तु अस्पताल और घर के बीच का समय बहुत महत्वपूर्ण होता है। इसी अवधि में त्वरित अपातकालिक इलाज मिल जाए तो बहुत हद तक प्राण रक्षा की जा सकती है।

तीन तरह की मेडिसिन उपलब्ध है किट में

भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक डॉ त्रिवेदी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ मध्यप्रदेश द्वारा ऐसा ही एक ‘’राम किट’’ तैयार किया गया है। इस किट में तीन प्रकार की महत्वपूर्ण गोलिया रखी हुई हैं। एक गोली एस्प्रिन है जो 75mg की है। 2 गोली एक साथ लेना है। दूसरी गोली रोजोवास्टिन 10mg की है।1 एक गोली लेना है।तीसरी गोली सार्विटेट 10mg की एक गोली जीभ के नीचे रखना है। माहानगर संयोजक डॉ विवेक जैन ने बताया कि मरीज जब अस्पताल जाता है तो उसे प्राथमिक रूप से जो दवाईया दी जाती है वह दवाई वह घर या जिम में ही ले सकता है। मरीज को जब भी हार्ट अटैक या दर्द होता है तब खून का थक्का हार्ट की नसों को जाम कर देता है उक्त दवाईया लेने से थक्का घुलने लगता है और नसों में फिर से संचार आरंभ हो जाता है। इस किट का नाम ‘’राम किट ‘’इसीलिए रखा क्योंकि श्री राम आपकी रक्षा करेंगे। यह किट बहुत सस्ती है।

निरंतर जारी रहेगी यह सेवा

डॉ अश्विनी कुमार त्रिवेदी ने भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा आम जनों में जागरुकता लाने हेल्थ क्लब,दवाई दुकानों, खेल मैदानों आदि अनेक स्थानों पर प्रथम चक्र में 5000 राम किट का निःशुल्क वितरण किया जायेगा। यह अभियान निंरतर जारी रहेगा। शुक्रवार को डॉक्टर की टीम जबलपुर स्टेशन पहुंची और अयोध्या जाने वाले यात्रियों का स्वागत करते हुए यह किट प्रदान की। स्टेशन पहुंचे डॉक्टर की टीम ने अयोध्या जाने वाले यात्रियों को जब यह रामकिट प्रदान कर रहे थे तो सभी ने उनके कार्यों की जमकर तारीफ की।