बड़ी प्रशासनिक सर्जरी : 5 IAS और 10 IPS के ट्रांसफर, राजेश हिंगणकर मुख्यमंत्री के OSD, निश्चल झारिया SP बैतूल बनाए गए - khabarupdateindia

खबरे

बड़ी प्रशासनिक सर्जरी : 5 IAS और 10 IPS के ट्रांसफर, राजेश हिंगणकर मुख्यमंत्री के OSD, निश्चल झारिया SP बैतूल बनाए गए


Rafique Khan
मध्यप्रदेश में सोमवार शाम को मोहन सरकार ने बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। सरकार ने IAS व IPS के ट्रांसफर की सूची जारी की है। 5 IAS और 10 IPS के ट्रांसफर ऑर्डर जारी किए गए हैं। IPS राजेश हिंगणकर को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का OSD बनाया गया है। तो वहीं श्योपुर कलेक्टर संजय कुमार को अपर सचिव मध्यप्रदेश शासन बनाया गया है। इसके साथ ही बैतूल, छिंदवाड़ा, झाबुआ और नीमच में भी एसपी की नियुक्ति की गई है। निश्चल झारिया सेनानी 25वीं वाहिनी, विसबल भोपाल से पुलिस अधीक्षक बैतूल बनाए गए1

5 IAS के तबादले

1. लोकेश कुमार जाटव- आयुक्त वाणिज्य कर इंदौर तथा प्रबंध संचालक, मप्र. वित्त निगम इंदौर से सचिव, मध्यप्रदेश शासन खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग बनाया गया ।

2. स्वतंत्र कुमार सिंह- सचिव, मप्र. शासन, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग तथा सचिव, मप्र. शासन, विमुक्त घुमन्तु एवं अर्धघुमन्तु जनजाति विभाग से आयुक्त वाणिज्य कर इंदौर तथा प्रबंध संचालक, मप्र. वित्त निगम इंदौर बनाया गया है।

3. अनुराग चौधरी- अपर सचिव मप्र. शासन, पशुपालन एवं डेयरी विकास तथा मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग से प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश खनिज निमग, मप्र भोपाल तथा पदेन अपर सचिव, मप्र. शासन खनिज साधन विभाग तथा संचालक, प्रशासन एवं खनिकर्म, संचालनालय भोपाल बनाए गए।

4. संजय कुमार- कलेक्टर श्योपुर से अपर सचिव मध्यप्रदेश शासन बनाए गए।

5. राजीव रंजन मीना - प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश खनिज निगम, मप्र, भोपाल तथा पदेन उप सचिव, मप्र. शासन खनिज साधन विभाग तथा संचालक प्रशासन एवं खनिकर्म संचालनालय भौमिकी एवं खनिकर्म, भोपाल से उप सचिव मप्र. शासन बनाए गए।







10 IPS के तबादले

1. केपी वेंकटेश्वर राव- अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रीवा जोन से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नारकोटिक्स, पुलिस मुख्यालय भोपाल बनाए गए।

2. एमएस सिकरवार- पुलिस महानिरीक्षक रेल, मप्र. भोपाल से पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन बनाए गए।

3. आरके हिंगणकर - पुलिस महानिरीक्षक / उप पुलिस महानिरीक्षक, ग्रामीण रेंज इंदौर से विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) मुख्यमंत्री. मप्र बनाए गए।

4. अंशुमन सिंह - विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी मुख्यमंत्री मप्र. से पुलिस महानिरीक्षक, कानून और व्यवस्था/सुरक्षा, पुलिस मुख्यालय भोपाल बनाए गए।

5. अरविंद कुमार सक्सेना- पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल से पुलिस महानिरीक्षक, ग्वालियर जोन बनाए गए।

6. अगम जैन - पुलिस अधीक्षक झाबुआ से सेनानी 25वीं वाहिनी, विसबल भोपाल बनाए गए।

7. अंकित जायसवाल - पुलिस अधीक्षक निवाड़ी से पुलिस अधीक्षक नीमच बनाए गए।

8. निश्चल झारिया - सेनानी 25वीं वाहिनी, विसबल भोपाल से पुलिस अधीक्षक बैतूल बनाए गए।

9. मनीष खत्री - सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल से पुलिस अधीक्षक जिला छिंदवाड़ा बनाए गए।

10. पदम विलोचन शुक्ला - पुलिस उपायुक्त (यातायात) नगरीय पुलिस जिला भोपाल से पुलिस अधीक्षक जिला झाबुआ बनाए गए ।