khabarupdateindia

MP के नए लोकायुक्त बने रिटायर्ड जस्टिस सत्येंद्र सिंह




रफीक खान
मध्य प्रदेश के विधिक तथा न्यायिक क्षेत्र में विभिन्न पदों पर रह चुके रिटायर्ड जस्टिस सत्येंद्र कुमार सिंह को प्रदेश का नया लोकायुक्त नियुक्त किया गया है। सिंह पिछले वर्ष ही हाई कोर्ट के न्यायाधीश के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।

राज्यपाल के आदेशानुसार सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। वह मप्र हाई कोर्ट में प्रिंसिपल रजिस्ट्रार सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चके हैं। भोपाल जिला न्यायालय में भी वह एडीजे के पद पर रहे हैं। वर्तमान लोकायुक्त एनके गुप्ता का कार्यकाल 17 अक्टूबर 2023 को ही पूरा हो गया था। नियमानुसार कार्यकाल पूरा होने के बाद भी जब तक नए लोकायुक्त की नियुक्ति नहीं हो जाती वर्तमान लोकायुक्त का ही कार्यकाल अपने आप बढ़ जाता है। इसे अधिकतम एक वर्ष के लिए बढ़ाया जा सकता है। अभी माना जा रहा था कि अब चुनाव बाद ही नए लोकायुक्त की नियुक्ति होगी, पर लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के कुछ दिन पहले ही इन्हें नियुक्त किया गया है।
Previous Post Next Post
khabarupdateindia