पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी भी गए भाजपा में, राजूखेड़ी, संजय शुक्ला व अतुल ने भी थामा BJP का दामन - khabarupdateindia

खबरे

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी भी गए भाजपा में, राजूखेड़ी, संजय शुक्ला व अतुल ने भी थामा BJP का दामन



रफीक खान
मध्य प्रदेश कांग्रेस में मची भगदड़ के चलते शनिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पचौरी ने भी भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। सुरेश पचौरी के साथ कांग्रेस नेता अतुल शर्मा; धार के पूर्व कांग्रेस सांसद गजेंद्र सिंह राजू खेड़ी; इंदौर के पूर्व विधायक तथा भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गी से पिछले विधानसभा चुनाव में मुकाबला करने वाले संजय शुक्ला, विशाल पटेल समेत 15 कांग्रेस नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ले ली है। कांग्रेस के विभिन्न पदों पर लंबे समय तक मौज करने वाले इन सभी नेताओं को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव तथा पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सदस्यता दिलाई गई है ।

जानकारी के मुताबिक बताया जाता है कि भाजपा कार्यालय में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि सुरेश पचौरीजी मध्यप्रदेश राजनीति के संत हैं। ऐसे व्यक्ति जिनका कांग्रेस में स्थान नहीं हैं, तो उन्हें लगा कि आज के परिप्रेक्ष्य में पीएम मोदी जी के नेतृत्व में मुझे काम करने की जरूरत है तो वे आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। और भी लोग हैं जो भाजपा में आ रहे हैं। पचौरी चार बार के राज्यसभा सांसद रहे हैं। सुरेश पचौरी ने 1972 में एक युवा कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में अपना करियर शुरू किया था और 1984 में युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बने। इसके बाद 1984 में ही राज्यसभा के लिए चुने गए। पचौरी 1990, 1996 और 2002 में फिर से चुने गए। केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में सुरेश पचौरी ने रक्षा, कार्मिक, सार्वजनिक शिकायत और पेंशन, संसदीय मामले और पार्टी जमीनी स्तर के संगठन कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष भी रहे। पचौर अपने राजनीतिक करियर में दो बार ही चुनाव लड़ा और वे हार गए। पहली बार 1999 में भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा की उमा भारती के खिलाफ लड़ा था। वे 1.6 लाख वोटों के अंतर से हार गए थे। इसके बाद उन्होंने 2013 में भी विधानसभा का चुनाव भोजपुर विधानसभा सीट से लड़ा था। इसमें वे सुरेंद्र पटवा से हार गए थे। पचौरी हाल ही में मध्यप्रदेश से गुजरी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भी शामिल हुए थे। इन्दौर से कांग्रेस के विधायक रह चुके संजय शुक्ला ने भी भाजपा का दामन थाम लिया। संजय शुक्ला इंदौर से हाल ही में कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं और उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। संजय शुक्ला के पिता भाजपा के दिग्गज नेताओं में शामिल थे और बाहुबली नेता थे
।