बड़ी खबर : केजरीवाल के काफी नजदीकी AAP सांसद संजय सिंह को मिली SC से जमानत, ED ने नहीं किया विरोध - khabarupdateindia

खबरे

बड़ी खबर : केजरीवाल के काफी नजदीकी AAP सांसद संजय सिंह को मिली SC से जमानत, ED ने नहीं किया विरोध


रफीक खान
आम आदमी पार्टी के लिए यह एक बहुत बड़ी खबर है कि सुप्रीम कोर्ट ने राज्यसभा सांसद और दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में ED द्वारा दर्ज किए गए प्रकरण के आरोपी AAp Ke Rajya Sabha Sansad Sanjay Singh संजय सिंह को जमानत दे दी है। यह वही मामला है, जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, तथा के कविता अभी तिहाड़ जेल में ही है। लोकसभा चुनाव 2024 की निर्वाचन प्रक्रिया के बीच सुप्रीम कोर्ट द्वारा संजय सिंह को दी गई जमानत के बाद बाकी आरोपियों को भी एक नई उम्मीद नजर आ रही है। महत्वपूर्ण बात यह है कि इस मामले में संजय सिंह की जमानत का ED द्वारा विरोध नहीं किया गया है।

जानकारी के मुताबिक बताया जाता है कि Delhi Exicise Case आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद और दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में आरोपी संजय सिंह को उच्चतम न्यायालय ने जमानत दे दी है। प्रवर्तन निदेशालय से उच्चतम न्यायालय ने पूछा था क्या आप संजय सिंह की जमानत का विरोध करते हैं जिसके बाद ईडी ने उनकी जमानत पर विरोध करने से इनकार कर दिया। इसके साथ ही अब संजय सिंह 6 महीने बाद जेल से बाहर आएंगे।गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय दिल्ली आबकारी घोटाला को लेकर बहुत ही सख्त रूख अपनाए हुए है। ऐसे में लोकसभा चुनाव 2024 से पहले संजय सिंह का जेल से बाहर आना बड़ी खबर है।