HARWESTER : कुंडम मार्ग पर खाई में गिरा हार्वेस्टर, 3 लोगों की दबकर मौत, कुछ घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Sunday, 21 April 2024

HARWESTER : कुंडम मार्ग पर खाई में गिरा हार्वेस्टर, 3 लोगों की दबकर मौत, कुछ घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल


रफीक खान

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिला अंतर्गत कुंडम रोड पर एक खाई से हार्वेस्टर अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरा। घटना में तीन लोगों की दब कर मौत हो गई, जबकि कुछ लोगों के घायल होने की खबर है। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। यह हादसा कुंडम बघराजी मार्ग के करणपुरा के पास रविवार की सुबह घटित हुआ। सूचना पर पुलिस पहुंची और घटनास्थल से घायल तथा मृत लोगों को निकाल कर लाया गया।

इस संबंध में जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि हरियाणा निवासी 6 लोग हार्वेस्टर में थे। सुबह करीब 8:00 बजे कुंडम से बघराजी डैम के करणपुरा पुल के पास घाटी वाले इलाके में यह हादसा हुआ। सड़क से नीचे हार्वेस्टर गिर गया। पुलिस हार्वेस्टर को उलट-पुलट कर यह सुनिश्चित कर रही है कि उसके नीचे कोई और व्यक्ति तो नहीं दबा हुआ है। हार्वेस्टर पलटने से एक व्यक्ति सुखवीर सिंह पिता चतरा सिंह, उम्र 50 वर्ष, निवासी श्याम गढ करनाल को जीवित निकालकर इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया। वहीं अजय सिंह पिता सुख वीर सिंह , उम्र 25 वर्ष, निवासी श्यामगढ़, करनाल, पप्पू सिंह ,उम्र 25 वर्ष ,निवासी- श्यामगढ़, करनाल , खूब सिंह, उम्र 30 वर्ष, निवासी- बीना की मौत हो गई है।