Firing: मुरैना में कांग्रेस प्रत्याशी के भाई पर चुनाव प्रचार के दौरान फायरिंग, जानलेवा हमले के बाद सियासत में चढ़ा नया रंग - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Saturday, 20 April 2024

Firing: मुरैना में कांग्रेस प्रत्याशी के भाई पर चुनाव प्रचार के दौरान फायरिंग, जानलेवा हमले के बाद सियासत में चढ़ा नया रंग



रफीक खान
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में कांग्रेस प्रत्याशी सत्यपाल सिंह सिकरवार के भाई पर गोलीबारी कर जानलेवा हमला किया गया है। चुनाव प्रचार के दौरान हुई इस घटना के बाद सियासत पर नया रंग चढ़ गया है। कांग्रेस प्रत्याशी के भाई पर हुए इस हमले को भाजपा तथा कांग्रेस पार्टी के बीच अलग-अलग नजरों से देखा जा रहा है तथा मनगढ़ंत बातों का भी बोलबाला है। बहरहाल स्थानीय पुलिस ने अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि नरेंद्र सिंह सिकरवार मुरैना कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी सत्यपाल सिंह सिकरवार के चचेरे भाई हैं, वह अंबाह जनपद के अंतर्गत आने वाले गांव रूअर में चुनाव प्रचार कर रहे थे। साथ में गांव के सरपंच गुड्डू तोमर भी थे। उसी दौरान वहां हिस्ट्रीशीटर सोनू तोमर पुत्र बसंत सिंह तोमर ने प्रचार के दौरान फायरिंग करते हुए जानलेवा हमला कर दिया है। हमले के दौरान कई राउंड फायरिंग भी की गई। घटना के बाद कांग्रेस प्रत्याशी सत्यपाल सिंह ने अपील की है कि यह चुनाव दो लोगों के बीच में हैं, यह चुनाव शांतिपूर्ण हो हिंसक न हो। सत्यपाल सिंह का कहना है कि मुझे लगता है कि हार की बौखलाहट भाजपा को साफ दिखाई दे रही है। मेरे परिवार के लोग प्रचार कर रहे हैं। घर घर जाकर वोट मांग रहे हैं। इस दौरान उन पर हमला हुआ तो, यह लोकतंत्र पर हमला है। यह किसी के लिए भी ठीक नहीं हैं। इस मामले में पुलिस का कहना है कि यह अंबाह थाना क्षेत्र के रूअर गांव की घटना है। इसमें मूल रूप से दो पक्ष है, एक सोनू तोमर और एक गुड्डू तोमर है। सोनू तोमर के द्वारा फायरिंग की गई है। सोनू तोमर और गुड्डू तोमर में पंचायत चुनाव 2015 से लेकर विवाद चल रहा है। इसके बाद 2021 में भी विवाद हुआ था। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है और जल्द ही आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।