जबलपुर की ट्रांसफॉर्मर फैक्ट्री में लगी आग, तेज धमाकों के साथ फटे उपकरण, घंटों की कोशिश के बाद पाया गया काबू - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Saturday, 20 April 2024

जबलपुर की ट्रांसफॉर्मर फैक्ट्री में लगी आग, तेज धमाकों के साथ फटे उपकरण, घंटों की कोशिश के बाद पाया गया काबू



रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिला अंतर्गत बरगी के समीप स्थित एक ट्रांसफॉर्मर फैक्ट्री में तड़के करीब 4:00 बजे अचानक आग लग गई। अग्नि दुर्घटना के बाद फैक्ट्री में रखे ट्रांसफार्मर तथा अन्य विद्युत उपकरण तेज धमाकों के साथ फटने लगे। आग की लपटे काफी ऊंचाई तक जाने लगी थी। दुर्घटना की खबर के बाद आसपास के कई गांव में हड़कंप की स्थिति मच गई। पुलिस तथा अन्य जिम्मेदार विभागों को जैसे ही जानकारी लगी दमकल गाड़ियों की व्यवस्था की गई। जबलपुर नगर निगम के अलावा पाटन, भेड़ाघाट, शहपुरा आदि नगर पालिकाओं से भी फायर ब्रिगेड पहुंची और आग को बुझाने की कोशिश की गई। कई घंटे के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अग्नि दुर्घटना में कितना नुकसान हुआ है? यह अभी आकलित नहीं किया जा सका है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि बरगी रोड पर सालीवाड़ा और बरगी शासकीय आइटीआइ के नजदीक एक ट्रांसफार्मर कंपनी है। आग लगने की जानकारी तत्काल आइटीआइ के पास निवासी वीरेंद्र यादव ने सरपंच मंजू चौकसे को दी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। CSP बरगी सुनील नेमा के अनुसार यह ट्रांसफॉर्मर फैक्ट्री एसके अग्रवाल की है। अग्नि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। नुकसान का आकलन फैक्ट्री के मालिक व अन्य प्रबंधक कर रहे हैं। बरगी के उमरिया में बिजली सुबह बंद होने से मतदान केंद्र में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब आधे घंटे से ज्यादा वक्त के लिए बिजली की आपूर्ति बाधित रही। एसई नीरज कुचिया ने बताया कि बरगी में एक फैक्ट्री में आग लगने की वजह से सुरक्षा को देखते हुए बिजली का एक फीडर बंद किया गया था। स्थिति काबू में आने के बाद बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी गई।