UPSC में चयनित पुलिस कर्मियों की बेटियों को मध्य प्रदेश के DGP ने किया सम्मानित - khabarupdateindia

खबरे

UPSC में चयनित पुलिस कर्मियों की बेटियों को मध्य प्रदेश के DGP ने किया सम्मानित


रफीक खान
मध्य प्रदेश पुलिस में कार्यरत कर्मचारियों के पुत्र - पुत्रियों द्वारा पीएससी की परीक्षा में कामयाबी हासिल करने के बाद डीजीपी ने उनकी खैर खबर ली। डीजीपी ने ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों को अपने पास बुलाकर न सिर्फ मुलाकात की बल्कि उनका उत्साह वर्धन करते हुए सम्मानित भी किया। जानकारी के मुताबिक सिविल सर्विसेस 2023 (यूपीएससी) के हाल ही में घोषित परिणाम में सतना जिले में पदस्थ एसआई विजय सिंह की पुत्री काजल सिंह और रायसेन (सांची) में एएसआई के पद पर पदस्थ राजू यादव की पुत्री दिव्या यादव का यूपीएससी में चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि पर मंगलवार को डीजीपी सुधीर सक्सेना ने दोनों को सम्मानित किया। इस मौके पर काजल सिंह के पिता एसआई विजय सिंह व माता श्रीमती मीरा सिंह और दिव्या यादव के पिता एएसआई राजू यादव व माता श्रीमती कल्याणी यादव उपस्थित थीं। दिव्या यादव को IAS तथा काजल सिंह को IPS मिलने की संभावनाहै ।