khabarupdateindia

पहले प्रेम विवाह, अब दहेज प्रताड़ना का आरोप और एसपी ऑफिस पहुंचकर अपने ऊपर डाल लिया मिट्टी का तेल, आत्मदाह की कोशिश से मची सनसनी





रफीक खान
एक महिला ने मंगलवार को मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित एसपी ऑफिस पहुंचकर आत्मदाह की कोशिश की। दरअसल इस महिला ने पूर्व में प्रेम विवाह किया था और फिर जब पति से नहीं बनी तो दहेज प्रताड़ना का आरोप सामने आया। पुलिस ने इस मामले को हस्तक्षेप योग्य नहीं माना और बात टलती चली गई। महिला ने सोमवार को एसपी ऑफिस पहुंचकर खुद के ऊपर मिट्टी का तेल उड़ेल लिया। इस आत्मघाती कोशिश के चलते एसपी ऑफिस में सनसनी का माहौल निर्मित हो गया। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों ने उसे आत्महत्या करने से पहले रोक लिया। मामले की जांच की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि महिला का आरोप है कि पति और सास ससुर दहेज की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। उसे शिकायत थाने में भी की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पीड़‍ित महिला मंजू तिवारी पिता डोलराज भटराई वर्तमान निवासी मकान नंबर 15 गुरहाताल गंगानगर थांना संजीवनी नगर ने बताया कि विगत 10 अप्रैल 2012 को उन्होंने योगेश तिवारी के साथ प्रेम विवाह किया था। जिनसे उन्हें बच्चे भी हुए। शादी के बाद पति शराब पीने लगा और आए दिन विवाद करता था। ससुराल में ससुर और ननंद भी उसे तंग करने लगे। इस दौरान साल 2020 में उसके पति योगेश तिवारी ने किसी अन्य महिला से विवाह कर लिया। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि पति ने उसे घर से बाहर कर दिया। महिला का कहना है कि वह मजबूर और बेघर है इसलिए उसके पास जान देने के अलावा कोई और चारा नहीं है।
Previous Post Next Post
khabarupdateindia