सिपाही के साथ लापता हो गई IG ऑफिस में पदस्थ ASI मैडम , चुनाव ड्यूटी पर गए थे दोनों, वापस नहीं लौटे, हुए सस्पें - khabarupdateindia

खबरे

सिपाही के साथ लापता हो गई IG ऑफिस में पदस्थ ASI मैडम , चुनाव ड्यूटी पर गए थे दोनों, वापस नहीं लौटे, हुए सस्पें



रफीक खान
इश्क जब परवान चढ़ता है तो फिर उसे कहीं कुछ नजर नहीं आता। हैसियत, जिम्मेदारी और दुनिया के तमाम तरह के बंधन व मर्यादाएं एक झटके में टूट जाती है। पुलिस जैसे अनुशासन वाले विभाग में इश्क का एक ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से सामने आया है। ग्वालियर के आईजी ऑफिस में पदस्थ एक एएसआई मैडम ASI Madam सिपाही Constable के साथ चुनाव ड्यूटी पर गई थी लेकिन वह वापस नहीं लौटी। दोनों के मोबाइल का स्विच भी ऑफ है। दोनों के परिजन भी परेशान है। जब एएसआई मैडम की परिजन आईजी साहब के पास पहुंचे और उन्होंने अपना दुखड़ा सुनाते हुए प्रेम प्रसंग का हवाला दिया तो आईजी ने प्राथमिक स्तर की पड़ताल कराई और इस आशंका को सही पाया गया। आईजी ने एएसआई तथा सिपाही दोनों को सस्पेंड कर दिया है। हालांकि निलंबन आदेश में उनकी प्रेम प्रसंग का जिक्र नहीं है बल्कि दोनों का ड्यूटी से बिना किसी सूचना के गायब रहना कारण बताया गया है। पुलिस दोनों का पता करने की भी कोशिश कर रही है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि यह दोनों अपने-अपने घर से 8 मई को ड्यूटी के लिए निकले थे, लेकिन इसके बाद वे घर वापस नहीं पहुंचे। महिला एएसआई के परिजनों ने आईजी अरविंद सक्सेना को मिलकर बताया कि उनकी बेटी का प्रेम संबंध कार्यालय में ही पदस्थ आरक्षक के साथ चल रहा था। उन्हें आशंका है कि दोनों एक साथ कहीं चले गए हैं और उन्होंने शादी कर ली है। महिला एएसआई निशा जैन के परिजनों ने आईजी अरविंद सक्सेना से मिलकर यह जानकारी दी है कि संभवत उनकी बेटी ने आरक्षक अखंड प्रताप सिंह यादव के साथ आर्य समाज से शादी कर ली है. जानकारी के अनुसार दोनों की लोकेशन दिल्ली में बताई गई है।कहा जाता है कि ग्वालियर के आईजी ऑफिस में एएसआई के रूप में पदस्थ निशा जैन और आरक्षक अखंड प्रताप सिंह यादव के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था। जानकारी के अनुसार अलग-अलग समाज के होने की वजह से दोनों की शादी के लिए उनके परिजन तैयार नहीं हो रहे थे, जिसके कारण यह दोनों भी परेशान थे। इसकी चर्चा विभाग में भी रोजाना होती रहती थी। महिला एएसआई के परिजनों ने अपनी बेटी की गुमशुदगी की शिकायत कंपू थाने में दर्ज कराई है।