khabarupdateindia

जबलपुर में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 3 महिलाएं भी


रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिला अंतर्गत सिहोरा मझगांव रोड पर ग्राम नुंजी के पास एक लोडिंग ऑटो और हाईवे के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। इस सड़क दुर्घटना में बुधवार की शाम सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मरने वालों में चार पुरुष तथा तीन महिलाएं शामिल है। इसके अलावा 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए तत्काल अस्पताल पहुंचा दिया गया। लोडिंग ऑटो में सवार लोग समीपस्थ ग्राम प्रतापपुर के निवासी पहचाने गए हैं। सभी मृतकों और घायलों को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव तथा अन्य शासकीय मदों से आर्थिक सहायता भी प्रदान की जा रही है। Horrific road accident in Jabalpur, 7 dead, 3 women also

घटना के संबंध में कलेक्टर दीपक सक्सेना के हवाले से जारी विज्ञप्ति के अनुसार बताया जाता है कि सिहोरा-मझगवा रोड पर ग्राम नुजी के पास एक लोडिंग आटो और हाइवा की टक्कर से आटो में सवार 07 व्यक्तियों (04 पुरूष, 03 महिला) की मृत्यू हो गई है और 10 व्यक्ति (06 पुरूष, 04 महिला) गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। सभी व्यक्ति समीपस्थ ग्राम प्रतापपुर के निवासी हैं. मौक़े पर पुलिस औपचारिक प्रशासन के अधिकारियों के साथ विधायक सिहोरा संतोष बरकड़े भी पहुँच गये। घायलों को उपचार के लिये सिहोरा हास्पीटल रवाना किया गया है। मृतकों के परिजन और घायल व्यक्तियों को निम्नानुसार आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है-

1. डाक्टर मोहन यादव, मुख्यमंत्री एमपी सरकार द्वारा मृतक के परिजनों को 2-2 लाख रुपए।

2. मृतक के परिजनों को सड़क दुर्घटना निधि से 15000 रूपए।

3. घायल व्यक्तियों का निःशुल्क उपचार एवं सड़क दुर्घटना निधि से 7500 रुपए।

4. संतोष सिंह बरकडे विधायक सिहोरा द्वारा मृतक के परिजनों को 5000 रुपए की तात्कालिक सहायता।

5. इसके साथ ही संबल योजना के हितग्राही होने की स्थिति में मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता पृथक से प्रदान की जा रही है। मरने वालों में सभी निवासी प्रतापपुर इन नाम की शिनाख्त हुई है -
O





Previous Post Next Post
khabarupdateindia