पुलिस चौकी में ही क्राइम, लेडी कांस्टेबल को प्रपोज करने के बाद सिपाही ने मारी खुद को गोली - khabarupdateindia

खबरे


Wednesday, 30 October 2024

पुलिस चौकी में ही क्राइम, लेडी कांस्टेबल को प्रपोज करने के बाद सिपाही ने मारी खुद को गोली


रफीक खान
एक पुलिस चौकी में बीती रात दुकान घटना हो गई। यहां पदस्थ पुलिस सिपाही ने अपनी सहकर्मी लेडी कांस्टेबल को प्रपोज किया और इस प्रपोजल के बाद बात इतनी ज्यादा बिगड़ गई कि सिपाही को अपनी जान गँवाना पड़ी। आवेश में आकर सिपाही ने इंसास राइफल से अपने सिर पर फायर कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से चोटिल होकर गिर पड़ा और कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस चौकी को सील कर दिया गया है। महिला सिपाही को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Crime in police station itself, constable shoots himself after proposing to lady constable

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि UP पुलिस में 2018 बैच के सिपाही कपिल कुमार मेरठ के फलावदा नागौरी के हैं। गलशहीद की रोडवेज चौकी में पिछले ढाई साल से तैनात हैं। सहारनपुर निवासी महिला सिपाही की तैनाती गलशहीद थाने में है। धनतेरस को लेकर महिला सिपाही की ड्यूटी मंगलवार को रोडवेज चौकी पर लगा दी गई थी। अचानक से दोपहर बाद सूचना मिली कि कपिल ने इंसास राइफल से खुद को गोली मार ली है। चौकी के भीतर सिपाही द्वारा खुद को गोली मारे जाने की सूचना से खलबली मच गई। पुलिस महिला तथा पुरुष सिपाही दोनों की ही परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।