थानेदार का जुआ खेलते वीडियो वायरल, कह रहा- यह खेल सबसे अच्छा, इससे दिमाग तेज होता है... - khabarupdateindia

खबरे


Wednesday, 30 October 2024

थानेदार का जुआ खेलते वीडियो वायरल, कह रहा- यह खेल सबसे अच्छा, इससे दिमाग तेज होता है...


रफीक खान
दिवाली आते ही, जहां पुलिस ने जुआ फड़ों की निगरानी बढ़ा दी है, वही इस बीच एक थानेदार का जुआ खेलते हुए वीडियो वायरल हो गया। यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और जिसमें थानेदार यह भी कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि यह खेल सबसे अच्छा है इससे दिमाग तेज होता है। मध्य प्रदेश के गुना जिले में पदस्थ सब इंस्पेक्टर का यह वीडियो खूब देखा जा रहा है, जिसमें भी साफ तौर पर वर्दी पहनकर जुआ खेलते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग न सिर्फ शेयर कर रहे हैं बल्कि उन्हें लेकर तरफ रति टिप्पणियां भी की जा रही है। Video of Thanedar playing gambling goes viral, saying - This game is the best, it sharpens the mind...

कहा जाता है कि जुआ खेलते सब इंस्पेक्टर से वीडियो में कोई सवाल करता है कि आप यहां। इस पर वह जवाब देते हैं कि जे गेम खेंच से भी अच्छा गेम है, जा से दिमाग विकसित होता है, इसलिए मैं खेलने आता हूं। उनके सामने एक वायरलेस सेट रखा हुआ है और वह अन्य पुलिसकर्मियों के साथ जुआ खेलने में व्यस्त हैं। यह तस्वीर न केवल पुलिस विभाग की छवि को धूमिल करती है, बल्कि समाज में कानून और व्यवस्था की स्थिति पर भी सवाल उठाती है। सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो वायरल होने के बाद सब इंस्पेक्टर पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अब देखना होगा कि जिला पुलिस आरोपी सब इंस्पेक्टर पर क्या कार्रवाई करती है?