कौन मारना चाहता था कैबिनेट मिनिस्टर अनिल विज को, भाजपा नेता ने खुद दिया सनसनीखेज बयान - khabarupdateindia

खबरे


Tuesday, 5 November 2024

कौन मारना चाहता था कैबिनेट मिनिस्टर अनिल विज को, भाजपा नेता ने खुद दिया सनसनीखेज बयान


रफीक खान
भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता और हरियाणा में कई बार मंत्री रह चुके तथा वर्तमान सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने खुद एक बयान देकर सनसनी मचा दी है। अनिल विज का कहना है कि उनकी जान को खतरा है और विधानसभा चुनाव के दौरान उन्हें मारने की कोशिश भी की गई है। प्रशासन का रवैया भी ठीक नहीं रहा है। हरियाणा में प्रशासन ने उन्हें हरवाने की भरपूर कोशिश की और उनकी जान लेने की साजिश भी रची गई। उन्होंने एक कार्यक्रम में यह दावा किया जिसके बाद हरियाणा की राजनीति में खलबली मची हुई है। Who wanted to kill Cabinet Minister Anil Vij, BJP leader himself gave a sensational statement

उन्होंने कहा, ‘मैं कोई सीधा आरोप नहीं लगा रहा… कोशिश की गई कि खून खराबा हो जाए। अनिल विज की जान चली जाए ताकि चुनाव बर्बाद हो जाए। यह भी गौरतलब है कि हरियाणा चुनाव में मतदान के बीच अनिल विज ने मुख्यमंत्री बनने का दावा कर दिया था। उन्होंने कहा था कि सरकार तो बीजेपी की ही बनेगी और मुख्यमंत्री वही बनेगा जिसे पार्टी चाहेगी। अगर पार्टी मुझे चाहेगी तो अगली मुलाकात आपसे मुख्यमंत्री आवास पर होगी… मैं पार्टी में सभी से सीनियर हूं। बहरहाल हरियाणा में भाजपा के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री के इस बयान को कई तरह से लिया जा रहा है।