रफीक खान
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बुर्का पहन कर गई एक महिला ने ज्वेलरी की दुकान में खिलौने वाले तमंचा से मालिकों को धमका कर लूट लिया और प्रेमी के साथ भाग खड़ी हुई। पुलिस ने 120 मिनट यानी की मात्रा 2 घंटे के भीतर घटना के वीडियो से मिले फुटेज के आधार पर आरोपियों को दबोच लिया। बुर्का वाली महिला से जब पूछताछ हुई तो उसने बताया कि पहचान छुपाने के लिए बुर्के का इस्तेमाल किया। पुलिस ने लूटा गया माल बरामद कर लिया है। साथ ही अन्य घटनाओं के बारे में भी पूछताछ चल रही है।The crime was committed at a jewellery shop by showing a toy pistol, police arrested the lovers.
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि सर्राफा दुकान में हुई दिनदहाड़े लूट की घटना गुरुवार की है, जब बुर्का पहने एक महिला ने नकली तमंचा दिखाकर करीब 26 ग्राम सोने के आभूषण लूट लिए। वारदात के दौरान दुकान के बाहर उसका प्रेमी मोटरसाइकिल लेकर खड़ा था। जैसे ही महिला दुकान से बाहर निकली, वह तुरंत प्रेमी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गई। जांच के दौरान पूछताछ में सामने आया कि आरोपी राहुल मवई का रहने वाला है। जबकि उसकी प्रेमिका पायल देवी बाबा बाजार क्षेत्र की निवासी है और विवाहित है। पायल देवी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए बुर्का पहनकर वारदात को अंजाम दिया ताकि वह समुदाय विशेष की तरफ पुलिस का ध्यान डायवर्ट कर सके। डराने के लिए नकली तमंचे का इस्तेमाल किया। रुदौली पुलिस ने लूट में प्रयुक्त नकली तमंचा, मोटरसाइकिल, सोने का हार और लॉकेट भी बरामद कर लिया है।मामले में महेश ज्वेलर्स के मालिक महेश की तहरीर पर कोतवाली रुदौली में मुकदमा दर्ज किया गया था।
