रफीक खान
भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पूरे देश में विरोध कर रही कांग्रेस पार्टी के एक कद्दावर नेता का फोटो उनके साथ राजनीतिक गलियारे में खूब वायरल हो रहा है। फोटो में कितनी सच्चाई है? इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं लेकिन मध्य प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर की इस तस्वीर को मीडिया रिपोर्ट्स में भी लोग चटकारे लेकर देख रहे हैं। मजे की बात तो यह है कि राजधानी भोपाल के युवा, छात्र कांग्रेस नेताओं को जब भनक लगी कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार आए हुए हैं तो वह पुतला लेकर विरोध जताने के लिए भटकते रहे। अब अपने ही नेता की फोटो देख वे खुद भी सन्नाटे में है। Congress members, who were moving around carrying an effigy, remained completely unaware of the actual situation; they had come to Bhopal to visit an IPS relative.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जाता है कि मध्य प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी उपेंद्र जैन के बेटे की शादी भोपाल में आयोजित की गई थी। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ईओडब्लू के डीजी उपेंद्र जैन के रिश्ते में साले हैं। यानी कि वह अपने भांजे की शादी में शामिल होने के लिए आए थे और एक होटल में रुके थे। व्यक्तिगत मांगलिक कार्यक्रम में पहुंचे ज्ञानेश कुमार के आगमन की खबर जब युवक कांग्रेस, एनएसयूआई के नेताओं को लगी तो उन्होंने पतासाजी शुरू कर दी और वे पुतला लेकर होटल पहुंच गए। हालांकि इस जानकारी को मिलने में काफी देर हो गई थी और तब तक ज्ञानेश कुमार लौट चुके थे। कांग्रेस नेताओं ने पीसीसी में आकर पुतला जलाया। इस मामले में कांग्रेस नेता मुकेश नायक का एक बयान भी सामने आया है, जिसमें उनका कहना है कि अगर पता होता कि ज्ञानेश कुमार भोपाल आ रहे हैं तो उन्हें राजधानी में घुसने नहीं देते। राजनीति में इस तरह का नजारा पहली बार सामने नहीं आया है। ऐसे अनेक अवसर आते रहते हैं लेकिन इस समय वोट चोरी को रोकने के लिए कांग्रेस ने कमर कस रखी है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में पूरे भारत में विरोध चल रहा है। ऐसे में उपेंद्र जैन, ज्ञानेश कुमार, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और अजय सिंह राहुल का फोटो सभी को चौंकाने वाला लग रहा है। हालांकि यह बात भी पूरी तरह से स्पष्ट है कि विधायक तथा मध्य प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर अजय सिंह राहुल आईपीएस अधिकारी उपेंद्र जैन के यहां शादी समारोह में गए होंगे। ना तो उनका मकसद ज्ञानेश कुमार से मुलाकात करने का रहा होगा और ना ही फोटो खींचने का।
