विधायक विश्रामगृह में आपत्तिजनक हालत में मिली "खाकी", दिल्ली से लौटे माननीय हालात देखकर चोंके - khabarupdateindia

खबरे


Saturday, 7 November 2026

विधायक विश्रामगृह में आपत्तिजनक हालत में मिली "खाकी", दिल्ली से लौटे माननीय हालात देखकर चोंके


रफीक खान
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित विधायक विश्रामगृह में कांग्रेस के एक माननीय अपने ही कमरे के हालात देखकर चौंक गए। वह हैरत में पड़ गए कि आखिर उनको आवंटित कक्ष में पुलिस की यूनिफॉर्म पहने यह युवक-युवती कैसे मौज कर रहे हैं। विधायक ने इसकी शिकायत विधानसभा अध्यक्ष तक से कर दी है। कमरे में आपत्तिजनक हालत में मिले महिला और पुलिस कर्मी ने माननीय के काफी हाथ-पैर जोड़े और फिर रफू चक्कर हो गए। सुरक्षा व्यवस्था की यह हालत है कि विधायक के कमरे को ऐशगाह बनाने वाले दोनों पुलिसकर्मी वहां से भाग खड़े हुए और उनका नाम, पता तक विश्रामगृह के जिम्मेदार केयरटेकर को नहीं मालूम है। मामले की जांच की जा रही है। "Khaki" (police personnel) found in a compromising situation at the MLA rest house; the honorable member, having just returned from Delhi, was left shocked by what he witnessed.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि यह घटना 2 नवंबर के दिन में करीब 3:00 की है। महिदपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित कांग्रेस के विधायक दिनेश जैन "बॉस" दिल्ली से भोपाल लौटने के बाद विश्रामगृह पहुंचे थे। विधायक विश्रामगृह के खंड क्रमांक 3 में जैसे ही वह अपने आवंटित कक्ष में पहुंचे और उन्होंने कमरे का दरवाजा खोला तो अंदर पुलिस की वर्दी पहने युवक, युवती आपत्तिजनक में नजर आए। उल्लेखनीय है कि विधायक दिनेश जैन को कक्ष क्रमांक 13 और 14 आवंटित है। विधायक को जैसे ही दोनों ने देखा, वह हाथ, पैर जोड़कर सॉरी-सॉरी बोलते हुए माफी मांगने लगे। विधायक ने काफी फटकार लगाई और जिम्मेदार केयरटेकर को तलब किया लेकिन इस बीच दोनों मौका पाते ही भाग खड़े हुए। विधायक दिनेश जैन का कहना है कि जब भी वह भोपाल शहर से बाहर जाते हैं तो दोनों कमरों की चाबी काउंटर पर केयरटेकर के पास जमा कर देते हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि विधानसभा अध्यक्ष के निर्देश पर विधानसभा सचिवालय तथा पीडब्लूडी विभाग जांच कर रहा है। हैरत इस बात की है कि दोनों पुलिसकर्मी दिनेश जैन के कमरे में अगर दाखिल हुए तो उन्हें चाबी किसने दी? यह भी अब तक पता नहीं लग पाया है। पुलिस कर्मियों की केयरटेकर तथा स्टाफ से खासी साठगांठ रही है, यह बात तो तय है। विश्रामगृह में इस तरह के मामले के बाद यहां की व्यवस्था पूरी तरह से कटघरे में आ गई है। अन्य विधायकों का कहना है कि इस तरह की घटना से ऐसा लगता है जैसे विधायकों का विश्राम गृह किसी ऐशगाह वाली होटल की तर्ज पर संचालित हो रहा है।