पूरे प्रदेश से आए नेता, संस्कारधानी के साथ महाकौशल वालों का रहा बोलबाला, BJP वालों ने कोसा - khabarupdateindia

खबरे


Thursday, 26 November 2026

पूरे प्रदेश से आए नेता, संस्कारधानी के साथ महाकौशल वालों का रहा बोलबाला, BJP वालों ने कोसा


रफीक खान
संविधान की रक्षा, लोकतंत्र बचाने जैसे नारों के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक बड़ा मार्च निकाला गया। जिसमें पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित समूचे प्रदेश से नेता व कार्यकर्ता यहां पहुंचे। करीब 4 किलोमीटर का सफर तय कर कांग्रेस ने अपनी शक्ति और एकजुटता का प्रदर्शन भी किया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी की नजर में वह बैलगाड़ी आई, जिसमें 50 से अधिक कांग्रेसी सवार थे। कांग्रेस जनों की सवारी को भाजपा ने पशु क्रूरता और अमानवीयता से जोड़ते हुए कोसना शुरू कर दिया है। Leaders came from all over the state, people from Mahakaushal along with Sanskardhani dominated, BJP members cursed

गुरुवार को यह मार्च शहीद स्मारक गोल बाजार से शुरू होकर सुपरमार्केट, अंधेर देव, टाउन हॉल, तुलाराम चौक और मालवीय चौक होते हुए वापस गोल बाजार पहुंचा। करीब 4 किलोमीटर के इस रास्ते में कांग्रेस नेताओं ने बैलगाड़ी का इस्तेमाल किया। बड़ी संख्या में नेता गण पैदल भी चलते रहे लेकिन जहां कांग्रेसी एक बड़ी भीड़ को फोकस करते हुए प्रचारित कर रहे वहीं भाजपा ने बैलगाड़ी पर निशाना साथ दिया है। मार्च में जीतू पटवारी के अलावा मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार, राज्यसभा सदस्य विवेक कृष्ण तंखा, पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर अजय सिंह राहुल, जयवर्धन सिंह, लखन घनघोरिया, तरुण भनोट, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, पूर्व सांसद नकुलनाथ आदि मुख्य रूप से शामिल रहे। इस दौरान कांग्रेस जनों में खासा उत्साह देखा गया।