रफीक खान
मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में अवैध वसूली का एक और शर्मनाक मामला उजागर हुआ है। यहां एक होटल में एडिशनल एसपी, एसडीओपी सिवनी, कोतवाली के थाना प्रभारी, ट्रैफिक थाना प्रभारी सहित पुलिस वालों का बड़ा लाव लश्कर पहुंचा। होटल वाले को चमकाया-धमकाया। इसके बाद वहां मिले एक अविवाहित कपल को भी धमकाया गया। जब युवक और युवती पुलिस के सामने ढीले नहीं पड़े तो एडिशनल एसपी ने एक नहीं बल्कि कई बार कहा कि इसके बैग में गांजा रख दो। बस एडिशनल एसपी के मुंह से निकले गांजे ने पूरे खेल को बिगाड़ दिया। मामला खूब गरमाया। आईजी ने अपने स्तर पर कार्रवाई की और चार पुलिस कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया। इसके बाद आईजी की रिपोर्ट पर मुख्यमंत्री ने एडिशनल एसपी तथा एसडीओपी को भी सस्पेंड करने के निर्देश दे दिए। अब पूरे मामले की जांच भी की जा रही है और संभवत: यहां भी अवैध वसूली का मुकदमा दर्ज हो सकता है। MP: Another shameful case of illegal extortion surfaces in Seoni following the 'hawala' (illegal money transfer) scandal; CM takes strict action based on IG's report.
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि इस मामले का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हुआ, मामले की पूरी असलियत जबलपुर रेंज के आईजी प्रमोद वर्मा तक भी पहुंच गई। इसके बाद आईजी प्रमोद वर्मा ने पूरी गंभीरता दिखाते हुए तत्काल प्रभाव से कोतवाली टीआई सतीश तिवारी, एडिशनल एसपी के गनमैन सलमान खान, एडिशनल एसपी के ड्राइवर कृष्णा तिवारी तथा हवलदार नवीन तिवारी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। मामले की पूरी एक विस्तृत रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय भोपाल को भी भेजी गई। पुलिस मुख्यालय से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रिपोर्ट तलब की और घटना की वास्तविकता को समझते हुए एडिशनल एसपी दीपक मिश्रा तथा एसडीओपी चंचलेश मरकाम को भी सस्पेंड करने के निर्देश दे दिए। मामले की उच्च स्तरीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री कहा कि पुलिस की वर्दी में अनुशासनहीनता और कदाचरण किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। पुलिस बल में अनुशासन, जवाबदेही और पारदर्शिता सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने वाले प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी से जिम्मेदारी, मर्यादा और अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की अपेक्षा है। व्यवहार के प्रति आम शासन की जीरो टॉलरेंस नीति है और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
ये है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि बबरिया रोड स्थित 'होटल सिद्धार्थ' के संचालक संजय सनोडिया ने आरोप लगाया कि पुलिस अधिकारी दो महीने से उन पर हर महीने 50 हजार रुपए देने का दबाव बना रहे थे। संजय के मुताबिक, उन्होंने अक्टूबर में टीआई सतीश तिवारी को 20 हजार रुपए दिए भी थे, लेकिन पूरी रकम न देने पर 7, 8 और 9 अक्टूबर को लगातार तीन दिन पुलिस ने होटल की तलाशी ली और स्टाफ व ग्राहकों को धमकाया। कोतवाली टीआई सतीश तिवारी, SDOP चंचलेश मरकाम और महिला विंग प्रभारी की ओर से होटल के बदले हर महीने 25-25 हजार रुपए की मांग की जाती थी, जिसमें से वे तीनों को 10-10 हजार रुपए दे चुके हैं।होटल संचालक संजय मैं आरोप लगाया कि जब भी पुलिसकर्मी होटल आते थे, वे सबूत मिटाने के लिए CCTV का DVR जब्त कर ले जाते थे। इसका तोड़ निकलते हुए मजबूर होटल संचालक ने वहां हिडन कैमरा लगवा लिया। 13 नवंबर को जब ASP दीपक मिश्रा, SDOP और टीआई पुलिस बल के साथ होटल पहुंचे तो उन्होंने एक DVR तो जब्त कर लिया, लेकिन हिडन कैमरे का दूसरा DVR बच गया। इसमें 1 मिनट 15 सेकंड के वीडियो में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। वीडियो में साफ तौर से एडिशनल एसपी दीपक मिश्रा की आवाज सुनाई दे रही है। वह बार-बार कह रहे हैं कि इनके मां-बाप को बुलाओ। उन्हें फोन लगाने के लिए कहो।bइसी बीच जब युवक-युवती द्वारा अपने तर्क दिए जाते हैं तो वह झल्ला कर कहते हैं कि युवक के बैग में गांजा डाल दो। वीडियो का यह अंश अवैध वसूली के लिए एक अहम सबूत के रूप में गिना जा रहा है।
