सुबह 6 बजे से शुरू हुई कार्रवाई, दर्जनों जेसीबी और पोकलेन मशीनें लगीं, कांग्रेस नेता को हिरासत में लिया - khabarupdateindia

खबरे


Monday, 23 November 2026

सुबह 6 बजे से शुरू हुई कार्रवाई, दर्जनों जेसीबी और पोकलेन मशीनें लगीं, कांग्रेस नेता को हिरासत में लिया


रफीक खान
मध्य प्रदेश के भोपाल तथा इंदौर में सोमवार की सुबह से हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। दर्जनों की तादाद में बुलडोजर गरजे और सैकड़ो मकानों को जमींदोज कर दिया। सरकार के विभिन्न विभागों के अधिकारियों, प्रशासनिक तथा पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई। भोपाल में 600 तथा इंदौर में 62 मकानों को पूरी तरह धराशाई कर मैदान बना दिया गया। भोपाल के ऐशबाग इलाके में हुई यह कार्रवाई हाईकोर्ट के निर्देश पर हुई है। यह कॉलोनी हाउसिंग बोर्ड द्वारा निर्मित की गई थी लेकिन अब इसका रीडेवलपमेंट किया जाना है और इसमें मात्र 110 वास्तविक और वैध मकान मालिक हैं जबकि बाकी लोग कथित कब्जेदार बताए रहे हैं। The operation began at 6 AM, involving dozens of JCBs and Poclain machines; a Congress leader was taken into custody.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि भोपाल तथा इंदौर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगभग 2200 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया और हंगामे की आशंका के चलते कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला को सुबह से हिरासत में लिया गया। स्थानीय निवासियों ने मोहलत की मांग की थी, लेकिन हाई कोर्ट से राहत न मिलने के बाद यह कदम उठाया गया। इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी में भी प्रशासन द्वारा अवैध निर्माण और मकानों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जा रही है। यहाँ करीब 62 मकानों को हटाने के लिए बुलडोजर और मशीनें चलाई जा रही हैं, जिस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और स्थानीय लोगों में काफी रोष व भावुक माहौल देखा जा रहा है। भोपाल के ऐशबाग में करीब 40 साल पुराने 599 पक्के जनता क्वार्टरों को एक ही दिन में 15 पोकलेन और 60 जेसीबी मशीनें लगीं रहीं। इंदौर में श्रीराम बिल्डर के संचालक ओम प्रकाश खंडेलवाल द्वारा वर्ष 2003 में हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी, जिस पर निराकरण हुआ। यह दो बिल्डरों के बीच का विवाद था। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि उन्होंने यह प्लांट राजेश राठौर से खरीदे थे। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद ही यहां पर भी कार्रवाई की गई।