ब्यौहारबाग समीक्षा टाउन के पास बुलाया, पिस्तौल की बट से किया हमला, फिर लात-घूंसों से मारपीट, कार में ले गए - khabarupdateindia

खबरे


Sunday, 22 November 2026

ब्यौहारबाग समीक्षा टाउन के पास बुलाया, पिस्तौल की बट से किया हमला, फिर लात-घूंसों से मारपीट, कार में ले गए


रफीक खान
मध्य प्रदेश में इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियोस ने धमाल मचा रखा है। वीडियो के माध्यम से गंभीर और संगीन मामलों के खुलासे हो रहे हैं। जबलपुर में एक वीडियो ऐसा वायरल हुआ है, जिसमें कांचघर निवासी कौशल राजपूत ने आरोप लगाया है कि उसे बहाने से ब्यौहारबाग समीक्षा टाउन के पास बुलाया गया और फिर पिस्तौल की बट से मारपीट करते हुए लात घूंसों से पिटाई की गई। अपहरण कर कार में ले गए। इस पूरी घटना का जिम्मेदार भारतीय जनता पार्टी से स्वामी दयानंद सरस्वती वार्ड पार्षद लवलीन आनंद के बेटे राजवीर आनंद तथा उसके साथियों पर लगाया गया है। वीडियो में यह भी कहा गया है कि वह सिविल लाइन पुलिस थाने पहुंचा लेकिन उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई। They called [the victim] near Samiksha Town in Byoharbagh, attacked him with the butt of a pistol, then beat him with kicks and punches, and took him away in a car.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि कांचघर निवासी कौशल राजपूत का भारतीय जनता पार्टी नेता काके आनंद तथा पार्षद लवलीन आनंद के पुत्र राजवीर आनंद से पुराना विवाद चल रहा है। इसी मामले में समझौते के लिए कौशल को ब्यौहारबाग समीक्षा टाउन के पास जीआरपी लाइन बुलाया गया था। वहां पहुंचने के बाद समझौते की बात शुरू हुई लेकिन फिर गाली गलौज के बीच विवाद बढ़ गया। कौशल के सिर पर पिस्टल से वार किए गए। कौशल का वीडियो में दावा है कि उसके साथ मारपीट और अपहरण जैसी घटना हुई है। सिविल लाइन थाने पहुंचने पर उसे पहले तो बेवजह बैठाये रखा गया और फिर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। बाद में अस्पताल पहुंचा। इस संबंध में पुलिस का कोई बयान सामने नहीं आया है। ऐसा माना जा रहा है कि राजनीतिक दबाव के चलते मामले को दबाने का प्रयास चल रहा है।