हत्या करके घर के सामने गाड़ दिया शव ,पढ़िए पूरी खबर - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Friday, 14 October 2022

हत्या करके घर के सामने गाड़ दिया शव ,पढ़िए पूरी खबर

हत्या करके घर के सामने गाड़ दिया शव ,पढ़िए पूरी खबर


महू । पीथमपुर में गुरुवार को हत्या के आरोपितों के घर प्रशासन ने घर तोड़ने की बड़ी कार्रवाई की। सेक्टर वन थाना क्षेत्र में दो दिन से 24 वर्षीय रूपेश बिरला नाम का युवक लापता था। जिसकी पूछताछ में आरोपी ने उसकी हत्या कर शव गाड़ने की बात स्वीकार की। इस पर प्रशासन ने बड़ी इमारत तो ढहाने की कार्रवाई गुरुवार सुबह करीब 11.30 से शुरू की जो कि अब भी जारी है रूपेश मूल सेलदा खरगोन का निवासी है पर पीथमपुर में रहता था। लापता होने पर परिजनों ने कुछ कांग्रेस नेता और मुख्य आराेपी आशिक पटेल पर अपहरण का आरोप लगाया था। इस मामले में बुधवार को भी हिंदू संगठनों और परिजनों ने थाने का घेराव कर कार्रवाई करने की मांग की थी। बुधवार काे पुलिस ने सख्ती से आरोपी से पूछताछ की जिसमें उसने रूपेश की हत्या कर शव घर के सामने गाड़ने की बात स्वीकार की इसके आधार पर करीब पांच लोगों पर हत्या का प्रकरण दर्ज किया है। जिसके बाद गुरुवार सुबह से ही धार एएसपी और एसडीएम रोशनी पाटीदार के नेतृत्व में आरोपित पटेल के बड़े मकान को ध्वस्त किया। उस मकान में करीब 50 से ज्यादा किराएदार थे। जिन्हें प्रशासन ने तुरंत बाहर निकाला बताया जा रहा है कि हत्या प्रेम प्रसंग और रुपयों के लेन देन में की गई है।