शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों को मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने दी अनोखे अंदाज में चेतावनी दिया गंभीर सुरक्षा संदेश - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Monday, 2 January 2023

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों को मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने दी अनोखे अंदाज में चेतावनी दिया गंभीर सुरक्षा संदेश

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों को मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने दी अनोखे अंदाज में चेतावनी दिया गंभीर सुरक्षा संदेश

मुंबई । न्यू ईयर की शाम लोग रात में जश्न मनाते हैं। कुछ अपने परिवार के साथ घर पर जश्न मनाते हैं तो कुछ यारों-दोस्तों के साथ घर या कहीं बाहर जाकर नए साल का जश्न मनाते हैं और कई लोग क्लबों में जाकर इन्जॉय करते हैं। हम सभी लोग नए साल को लेकर कोई न कोई योजना बनाते हैं। वहीं बहुत लोग देर रात शराब पी कर वाहन चलाते नजर आते हैं जिसके बाद कई बार अगले दिन घटनाओं की खबरें हम देखते या पढ़ते हैं।हमें याद रखना चाहिए कि नए साल की पूर्व संध्या पर जोखिम न लें या किसी खतरनाक गतिविधियों में शामिल न हों। लोगों को उसी की याद दिलाने के लिए हाल ही में मुंबई पुलिस के आधिकारिक हैंडल ने कई पोस्ट साझा किए जिनमें उन्होंने शराब पीकर गाड़ी चलाने के खतरों के प्रति लोगों को आगाह किया गया।

मुंबई ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से फनी तरीके से सड़क सुरक्षा संदेश पोस्ट किया गया जिसमें लोगों को याद दिलाया गया कि सुरक्षा सबसे पहले है। पहले पोस्ट में उन्होंने एक मोजिटो की तस्वीर शेयर की और लिखा मोह फार मोजिटो? बेटर नॉट ड्राइव! कैप्शन में उन्होंने लिखा इस मोह माया के गंभीर परिणाम हैं।
दूसरी पोस्ट में उन्होंने एक लॉन्ग आइलैंड आइस टी (एलआईआईटी) की एक तस्वीर साझा की और कहा एलआईआईटी पार्टी के बाद लॉन्ग ड्राइव? लिट आइडिया नहीं।तीसरे पोस्ट पर एक मार्गरीटा ग्लास पर लिखा था एक मार्गरीटा तस्वीर कहती है मुंबई के मार्ग पर कोई मार्गरीटा नहीं। चौथी तस्वीर एक साइडकार दिखाती है और कहती है यदि आपके पास बहुत अधिक हैं तो एक साइडकार तैयार रखें।