भाजपा नेता के भाई की गोरखपुर में हत्या, देर रात अज्ञात लोगों ने मारी गली - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Wednesday, 1 November 2023

भाजपा नेता के भाई की गोरखपुर में हत्या, देर रात अज्ञात लोगों ने मारी गली









जबलपुर। शहर के गोरखपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुद्वारा के पास रहने वाले भाजपा नेता नरेश मिश्रा के भाई संजय मिश्रा को देर रात गोली मार दी गई। घटना में गंभीर रूप से घायल संजय मिश्रा को इलाज के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया ,जहां कुछ घंटे बाद उसकी मौत हो गई।




घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक के भांजे द्वारा संजय मिश्रा को अस्पताल में दाखिल कराया गया। इस दौरान उसने पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं। जिस में संदिग्ध आरोपियों के नाम भी शामिल हैं। कहा जाता है कि अज्ञात लोगों के द्वारा संजय मिश्रा को फोन करके घर के बाहर बुलाया गया और जैसे ही वह अंधेरे में गुप्ता टाल के पास पहुंचा, उसे पर निशान साध दिया गया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने अभी तक इस मामले में किसी नाम को उजागर नहीं किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा मृतक के मोबाइल पर मिले कॉल डिटेल्स के आधार पर संदेहियों पकड़ कर पूछताछ की जा रही है।