मणिपुर में डीएसपी की गोली मारकर हत्या - khabarupdateindia

खबरे


Tuesday, 31 October 2023

मणिपुर में डीएसपी की गोली मारकर हत्या




 मणिपुर के  टेंग्नौपाल जिले के मोर इलाके में मंगलवार को एक डीएसपी स्तर के पुलिस अधिकारी चिंगथाम आनंद कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गईI यह डीएसपी उसे समय उपद्रव प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर रहे थेI


पुलिस ने बताया कि SDOP आनंद कुमार बॉर्डर टाउन में एक स्कूल में हेलिपैड के लिए जमीन की सफाई का काम देखने गए थे। उनके साथ स्टेट फोर्स और बीएसएफ के जवान भी थे। इसी दौरान कुकी मिलिटेंट ने उन पर फायरिंग कर दी। SDOP को गोली लगने के बाद हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। राज्य सरकार ने आनंद के परिजन को 50 लाख की सहायता राशि दी है। साथ ही मोरेह और आसपास के इलाकों में आरोपियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।