अयोध्या में दीपोत्सव, 24 लाख दीपक सजाए गए - khabarupdateindia

खबरे

अयोध्या में दीपोत्सव, 24 लाख दीपक सजाए गए





Rafique Khan
------------------


अयोध्या में शनिवार को दीपोत्सव कार्यक्रम मनाया जा रहा है। राम कथा पार्क में चल रहे कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव को सांस्कृतिक आंदोलन बताया। उन्होंने कहा कि 7 साल पहले जब हमने अयोध्या का दीपोत्सव शुरू किया था, तब असमंजस की स्थिति थी। आज यह देश-दुनिया का अनोखा आयोजन बन गया है। अयोध्या में दीपोत्सव के लिए दीप जलाए जाने लगे हैं। राम की पैड़ी के 51 घाटों पर 24 लाख दीपक सजाए गए हैं। इसमें 1 लाख 5 हजार लीटर सरसों तेल का इस्तेमाल होना है। 7वें दीपोत्सव में 21 लाख दीपक जलाकर एक नया इतिहास बनाया जाएगा। 3 लाख दीपक एक्स्ट्रा रखे गए हैं।