CBI ने दबोचा BSNL का घूसखोर प्रिंसिपल GM, ₹15000 ले रहा था भोपाल में रिश्वत - khabarupdateindia

खबरे


Saturday, 25 November 2023

CBI ने दबोचा BSNL का घूसखोर प्रिंसिपल GM, ₹15000 ले रहा था भोपाल में रिश्वत




Rafique Khan


मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के कोर नेटवर्क प्रिंसिपल GM महेंद्र सिंह को सीबीआई ने ₹15000 की रिश्वत के साथ दबोच लिया है। महत्वपूर्ण बात यह है कि सीबीआई के शिकंजे में आए प्रिंसिपल GM यह रिश्वत अपने ही अधीनस्थ अधिकारी जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर (JTO) अनुराग साहू से मांग रहा था। सीबीआई की इस कार्रवाई के बाद शनिवार को बीएसएनएल के दफ्तर में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई।

कार्रवाई के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि भारत संचार निगम लिमिटेड भोपाल के जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर अनुरोध साहू ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि एक डिपार्मेंटल इंक्वारी में उनका नाम आया है। बीएसएनएल के कोर नेटवर्क प्रिंसिपल जीएम महेंद्र सिंह चार्ज शीट से उनका नाम हटाने के बदले में 40,000 रुपए की रिश्वत मांग रहे हैं। सीबीआई द्वारा शिकायत का सत्यापन करवाया गया तो पाया गया कि SDE राकेश यादव के माध्यम से ₹40,000 की डिमांड की गई है।
विशेष रणनीति के तहत शनिवार को शिकायतकर्ता अधिकारी को ₹15000 देकर रिश्वत अदा करने के लिए भेजा गया। जैसे ही रिश्वत की रकम का आदान-प्रदान हुआ, वैसे ही मौके पर मौजूद सीबीआई की टीम ने जनरल मैनेजर महेंद्र सिंह को पकड़ लिया। उनके विरुद्ध भ्रष्टाचार संबंधी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। ट्रैप कार्रवाई के बाद सीबीआई द्वारा बीएसएनएल के इस रिश्वतखोर कोर नेटवर्क के प्रिंसिपल GM महेंद्र सिंह की और करतूतों का पता लगाने की भी कोशिश कर रही है। संभवतः एक टीम उसके पास आए से अधिक संपत्ति होने की संभावना के तहत जांच में जुट गई है।