हाईकोर्ट में 7 नए जजों ने ली शपथ, 34 से 41 हुई संख्या - khabarupdateindia

खबरे


Monday, 6 November 2023

हाईकोर्ट में 7 नए जजों ने ली शपथ, 34 से 41 हुई संख्या






जबलपुर। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में 7 नए जजों ने सोमवार को चीफ जस्टिस से शपथ ग्रहण की। नए जजों के शपथ लेने के बाद यहां जजों का कुनबा 34 से बढ़कर 41 के आंकड़े पर पहुंच गया है। हालांकि अभी भी स्वीकृत पदों की संख्या से 12 जज कम है। सुप्रीम कोर्ट सभी हाई कोर्ट में जजों की पर्याप्त संख्या के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

नवागत न्यायमूर्ति विनय सराफ, विवेक जैन, राजेन्द्र कुमार वाणी, प्रमोद कुमार अग्रवाल, बिनोद कुमार द्विवेदी, देवनारायण मिश्रा और गजेंद्र सिंह के आने के साथ ही हाइकोर्ट में जजों की संख्या बढ़ गई है। अब तक जजों के कुल स्वीकृत 53 पदों में से 34 जज कार्यरत थे। 7 नए जजों के आने से इनकी संख्या 41 हो गई। इसके बाद भी 12 पद खाली रहेंगे। पिछले दिनों दूसरे हाई कोर्ट से 3 जज ट्रांसफर होकर आए थे। शपथ ग्रहण समारोह में महाधिवक्ता, स्टेट बार चेयरमैन, हाई कोर्ट व एडवोकेट्स बार अध्ययक्ष, सीनियर एडवोकेट्स कौंसिल अध्यक्ष, डिप्टी सालिसिटर जनरल व मुख्य न्यायाधीश ने नए न्यायाधीशों का व्यक्तित्व-कृतित्व रेखांकित किया।
सातों ने अपने संबोधन में अपनी प्रगति के सूत्र बताए। जिनका सहयोग मिला उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की। इस दौरान सभी न्यायाधीश मंचासीन रहे।