जबलपुर में भाजपा के रूठे नेता माने, कांग्रेस के 2 बागी नहीं हटे मैदान से, मांगीलाल ने गोंगपा से ताल ठोकी - khabarupdateindia

खबरे

जबलपुर में भाजपा के रूठे नेता माने, कांग्रेस के 2 बागी नहीं हटे मैदान से, मांगीलाल ने गोंगपा से ताल ठोकी









जबलपुर। इस बार विधानसभा चुनाव कुछ हटकर है। इसके बहुत सारे रूप हैं और बहुत सारे मायने भी। भारतीय जनता पार्टी जैसे अनुशासित संगठन में भी जमकर उपद्रव हुआ और नेता व कार्यकर्ताओं ने मुखर होकर अपनी बात रखी। हालांकि सबके बावजूद भाजपा के जितने भी रूठे नेता थे, अंतत: मना लिए गए। कांग्रेस इस मान मनौव्वल में पीछे रह गई और उसके 2 नेता तो बागी होकर चुनाव मैदान में बैठे ही रह गए तथा तीसरे ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से ताल ठोक दी है। जबलपुर की 8 विधानसभा 
क्षेत्र से अब 82 प्रत्याशी चुनाव लड़ेगें1 नाम वापसी के आखिरी दिन 13 प्रत्याशियों ने अपने नामाकंन फार्म वापस ले लिए है1 


इन्होने नाम वापस लिए-

जबलपुर पूर्व-राम सिंह जाट

उत्तर-मध्य-कमलेश अग्रवाल, प्रदीप विश्वकर्मा, मोहम्मद शरीफ खान,

पश्चिम-कमलेश खत्री, सुजीत कुमार पटेल, रानू देवेंद्र चौधरी

कैंट-राजेश श्रीवास्तव

सिहोरा-कौशल्या गोटिया, जमुना मरावी

पनागर-कौशल्या गोटियां

पाटन-शिवम पलहा व एडवोकेट श्यामसुंदर यादव ने अपने नाम वापस लिए हैं.

बरगी-एक भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया.




कांग्रेस के दो बागी -

वहीं कांग्रेस से टिकट न मिलने के कारण सिहोरा से पूर्व जिला पंचायत सदस्य डा.संजीव बरकड़े व बरगी विधानसभा से जयकांत सिंह (पूर्व विधायक सोबरनसिंह के पुत्र) ने नाम वापस नहीं लिया1

 मैदान में बचे ये प्रत्याशी-

केन्ट-

अशोक रोहाणी-भाजपा

अभिषेक चिंटू चौकसे-कांग्रेस

राजेश कुमार वर्मा- आम आदमी पार्टी

एडवोकेट अनिल रविदास-आजाद समाज पार्टी

अरुण गायकवाड-निर्दलीय

इंजीनियर राजेश कुमार सिंह-बसपा

शशि स्टेला-निर्दलीय

देवेंद्र कुमार यादव-समाजवादी पार्टी

धर्मेंद्र कुमार तिवारी-भारतीय शक्ति चेतना पार्टी

अजय कुमार मिश्रा-निर्दलीय

नीतीश कुमार पांडे. निर्दलीय

रामकुमार-निर्दलीय

रामदयाल मानवे-निर्दलीय

उमेश सिंह-निर्दलीय

इंजीनियर राजीव कुमार गुप्ता-अखंड भारत चेतना दल




जबलपुर पश्चिम विधानसभा-

तरुण भनोट . कांग्रेस

राकेश सिंह-भाजपा

सचिन गुप्ता-इंडियन पीपल्स अधिकार पार्टी

पीयूष वर्मा-निर्दलीय

विष्णु कुमार-निर्दलीय

दिनेश कुमार कुशवाहा-बहुजन समाज पार्टी

रमेश धुर्वे-निर्दलीय

ब्रह्मानंद बैरागी-निर्दलीय

राम प्रकाश कुशवाहा-निर्दलीय

गीता पाठक-सर्वधर्म पार्टी




जबलपुर पूर्व विधानसभा-

अंचल सोनकर-भाजपा

लखनलाल घनघोरिया-कांग्रेस

विष्णु मलिक-निर्दलीय

अरविंद कुमार बिरहा-बहुजन मुक्ति पार्टी

गजेंद्र सोनकर-एआईएमआईएम

बालकिशन चौधरी-बहुजन समाज पार्टी




उत्तर-मध्य विधानसभा-

अभिलाष पांडे-भाजपा

विनय सक्सेना-कांग्रेस

सिकंदर अली-बहुजन समाज पार्टी

बलराम श्रीवास्तव-इंडियन पीपल्स अधिकार पार्टी

संजय जैन-जनता दल

रजनीश-निर्दलीय

देवेंद्र शुक्ला-भारतीय संपूर्ण क्रांतिकारी पार्टी

बृजेश पाठक-सर्वधर्म पार्टी




बरगी विधानसभा-

संजय यादव-कांग्रेस

नीरज सिंह लोधी. भाजपा

मोनू सत्य सिंह पटेल-निर्दलीय

मुन्ना लोधी-निर्दलीय

आशीष मिश्रा-समाजवादी पार्टी

अनीता पटेल-भारतीय शक्ति चेतना पार्टी

मांगीलाल मरावी-गोंडवाना गणतंत्र पार्टी

जयकांत सोमरन सिंह-वास्तविक भारत पार्टी

आनंद सिंह लोधी-आम आदमी पार्टी




पाटन विधानसभा-

अजय विश्नोई-भाजपा

नीलेश अवस्थी-कांग्रेस

सूरज महावत-निर्दलीय

प्रहलाद सिंह लोधी-भारतीय सभ्यता पार्टी

लीलाधर झरिया-इंडियन पीपल्स अधिकार पार्टी

दिनेश-निर्दलीय

अनिल सिंह राजपूत-निर्दलीय

निलेश कुमार गर्ग-निर्दलीय

अर्जुन सिंह-भारतीय शक्ति चेतना पार्टी

वीरेंद्र सिंह-निर्दलीय

शांति बाई-आदिम समाज पार्टी

ओम प्रकाश सिंह-निर्दलीय

कमलेश कुमार पटेल-निर्दलीय

राधेश्याम-निर्दलीय

राजकुमार ताम्रकार-निर्दलीय

अरविंद कुमार-निर्दलीय

सीताराम कुमार-निर्दलीय

विजय मोहन-आम आदमी पार्टी

तेज सिंह ठाकुर-बहुजन समाज पार्टी




पनागर विधानसभा-

राजेश पटेल-कांग्रेस

सुशील तिवारी इंदू-भाजपा

बृजेश-निर्दलीय

अनिल कुमार अहिरवार-निर्दलीय

श्वेता पाठक-आम आदमी पार्टी

महेंद्र यादव-भारतीय शक्ति चेतना पार्टी

अनीता ओमप्रकाश-बहुजन मुक्ति पार्टी

रुचि सिसोदिया-निर्दलीय

गौरी शंकर तिवारी-निर्दलीय

पंकज पाठक-आम आदमी पार्टी

आशा गोटिया-बहुजन समाज पार्टी




सिहोरा विधानसभा-

संतोष बरकड़े-भाजपा

एकता ठाकुर-कांग्रेस

मोहन सोंधिया-निर्दलीय

शिव प्रसाद धुर्वे-भारतीय शक्ति चेतना पार्टी

सुभाष सिंह-बहुजन समाज पार्टी

डॉ संजीव बरकड़े.निर्दलीय