khabarupdateindia

प्रियंका गांधी का रोड शो, स्वागत मंच टूटा





इंदौर-1 से कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला के पक्ष में प्रियंका गांधी बुधवार शाम को रोड शो करने पहुंची। रोड शो के दौरान स्वागत मंच टूट गया। जिसे देखकर प्रियंका गांधी गाड़ी से उतरीं और लोगों का हालचाल जाना। इसके बाद वे फिर से रोड शो में जुट गई। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इंदौर-1 के कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला के समर्थन में प्रचार किया। रोड शो शाम साढ़े पांच बजे नंदबाग शुरू होकर बाणगंगा में समाप्त हुआ। रोड शो में प्रियंका गांधी इंदौर-1 से कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला के साथ खुली जीप में नजर आईं।
Previous Post Next Post
khabarupdateindia