नरेला विधानसभा सीट के प्रत्याशी की थाने के बाहर हुई जमकर पिटाई, वीडियो हो रहा वायरल - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Sunday, 26 November 2023

नरेला विधानसभा सीट के प्रत्याशी की थाने के बाहर हुई जमकर पिटाई, वीडियो हो रहा वायरल




Rafique Khan

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल जिले के अंतर्गत आने वाली नरेला विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने वाले समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार की थाने के बाहर जमकर पिटाई हो गई। मामला किसी बच्चे के साथ हुई मारपीट को लेकर थाने में की गई शिकायत का बताया जा रहा है। मारपीट की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। हम खबर अपडेट इंडिया.काम  के पोर्टल पर यह समाचार तो दे रहे हैं लेकिन हम ना तो किसी वीडियो की पुष्टि करते हैं और ना ही वह वीडियो अपने पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि सपा प्रत्याशी शमशुल हसन उर्फ बल्ली अपने बेटे के विवाद का समझौता कराने शहर के मंगलवारा थाने पहुंचे थे। यहां दूसरे पक्ष के लोगों ने उन्हें बातचीत करने के लिए थाने के बाहर बुलाया और थाना परिसर के गेट पर ही उनके साथ बेरहमी से मारपीट शुरु कर दी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा मारपीट का वीडियो भी मंगलवारा थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे का बताया जा रहा है।बातचीत के दौरान अचानक पीछे से हुए हमले में शमशुल हसन जमीन पर जा गिरे कुछ दे तक मौके पर मौजूद दूसरे पक्ष की भीड़ ने उनके साथ मारपीट की। फिर किसी तरह लोगों से छूटकर शमशुल हसन पिटाई से खुद को बचाने के लिए दौड़कर थाने के अंदर आ घुसे, तब कहीं जाकर उनकी जान बची। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।