बीना में अंधाधुंध फायरिंग, देवर-भाभी की मौत, 2 सगे भाइयों समेत 6 की हालत गंभीर, गाली गलौज का बदला लेने देर रात हुई घटना - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Saturday, 23 December 2023

बीना में अंधाधुंध फायरिंग, देवर-भाभी की मौत, 2 सगे भाइयों समेत 6 की हालत गंभीर, गाली गलौज का बदला लेने देर रात हुई घटना



 

Rafique Khan


मध्यप्रदेश के सागर जिला अंतर्गत बीना में शुक्रवार तथा शनिवार की दरमियानी रात अंधाधुंध फायरिंग किए जाने की खबर है। घटना में आग ताप रहे एक परिवार के यहां करीब दर्जन पर हमलावर पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। मौके पर देवर तथा भाभी की मौत हो गई, जबकि 2 सगे भाइयों समेत 6 लोग घायल हुए हैं। सूचना पर घटना के शिकार परिवार के रिश्तेदार तथा पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की पीछे गाली गलौज का बदला लेना जैसा कारण सामने आ रहा है।


घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि आगासौद थानांतर्गत ग्राम शेखरपुर में गाली-गलौज का बदला लेने के लिए एक परिवार पर गांव के कुछ लोगों ने हमला बोल दिया, जिसमें 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 4 गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार रात करीब 12.30 बजे मलखान पिता जाहर सिंह यादव (50) परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अलाव ताप रहे थे, तभी अचानक गांव के एक दर्जन से अधिक लोग हथियार लेकर पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी। साथ ही लाठी, कुल्हाड़ी से भी हमला कर दिया। हमले में मलखान की पत्नी सरस्वती सिंह यादव (45), रिश्ते का भाई रुपेन्द्र पिता मुन्नालाल यादव (25) को छर्रे लगने और कुल्हाड़ी से वार करने पर मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, मलखान, छोटे भाई हरीसिंह यादव भी गंभीर हैं, जिन्हें सिविल अस्पताल से सागर रेफर किया गया है। वहीं, एक अन्य रिश्तेदार नरेश को भी छर्रे लगे हैं, जिसका इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है।

दोनों पक्षों में सुलह भी हो गई थी

जानकारी के अनुसार विवाद का कारण एक माह पहले चुनाव को लेकर हुई गाली-गलौज बताई जा रही है। इस विवाद के बाद दोनों पक्षों में सुलह भी हो गई थी, लेकिन अचानक हमला कर दिया। पीडि़तों ने गांव के कमल सिंह, नितिन यादव, निर्भय यादव, जसवंत यादव, भारत यादव, अरविंद यादव सहित एक दर्जन से अधिक लोगों पर आरोप लगाया है, जो हथियार लेकर पहुंचे थे। पीडि़त पक्ष ने जिन लोगों पर संदेह जताया है, उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपियों की तलाश की जा रही है।