भाजपा नेता की हथेली काटने वाले बदमाशों के घर चला बुलडोजर, सीएम मोहन यादव एक्शन मोड में - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Friday, 15 December 2023

भाजपा नेता की हथेली काटने वाले बदमाशों के घर चला बुलडोजर, सीएम मोहन यादव एक्शन मोड में





Rafique Khan

मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव एक्शन मोड में आ गए हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल के दूसरे दिन ही गुरुवार को भाजपा नेता पर हमला करने वाले बदमाशों पर शिकंजा कस दिया।उनके घर दिन में ही बुलडोजर पहुंच गया और मकान का सफाया कर दिया। मुख्यमंत्री के इस आदेश के बाद पूरे प्रदेश में बदमाशों के बीच हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि नई सरकार में अपराधियों के घर बुलडोजर चलाने की पहली कार्रवाई राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत की गई है। इससे स्पष्ट हो गया कि अपराधियों के घरों पर नई सरकार में भी बुलडाेजर चलता रहेगा। भोपाल में 5 दिसंबर को आरोपी फारुख राइन उर्फ मिन्नी, असलम, समीर उफ बिल्लू, शाहरुख, बिलाल ने साई बोर्ड के पास भाजपा नेता पर हमला किया था। इस दौरान आरोपियों ने उनकी हथेली भी काट दी थी। जिसके बाद कलेक्टर आशीष सिंह ने आरोपियों के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। वहीं सभी आरापियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।

आरोपियों के तीन मकान गिरा दिए

गुरुवार को कोलार एसडीएम आशुतोष गोस्वामी के नेतृत्व में नगर निगम और पुलिस का अमला आरोपियों के घर पहुंचा और आरोपियों के तीन मकान गिरा दिए। बता दें कि देवेंद्र सिंह अरेरा मंडल में झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के महामंत्री हैं। इन पर हमला होने के बाद नौ दिन बाद आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाया गया है। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों ने बिना भवन अनुज्ञा के घर बनाया था। वहीं जिस जमीन पर बना था, उसके दस्तावेज भी इनके पास नहीं थे। जिसके कारण गुरुवार को इनका घर गिराने की कार्रवाई की गई।