मध्य प्रदेश में मंत्रियों को विभाग आवंटित, CM मोहन यादव ने अपने पास रखे सामान्य प्रशासन, गृह व जेल विभाग - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Saturday, 30 December 2023

मध्य प्रदेश में मंत्रियों को विभाग आवंटित, CM मोहन यादव ने अपने पास रखे सामान्य प्रशासन, गृह व जेल विभाग



Rafique Khan

 मध्य प्रदेश में लंबे इंतजार के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपने कुनबे के मंत्रियों को विभागों का आवंटन कर दिया है। विभागों को लेकर लगातार अटकलें का दौर जारी था। तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे लेकिन भारतीय जनता पार्टी के शीर्षस्थ नेतृत्व ने जो तय किया था, वही अंततः जारी किया गया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव लगातार राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से संपर्क बनाए हुए थे और मंत्रियों को लेकर चर्चाएं भी की गई। हालांकि किसी भी मंत्री के विभाग को लेकर कहीं कोई कशमकश की स्थिति बिल्कुल नहीं रही।


  इन मंत्रियों को इस तरह आवंटित किए गए विभाग



*मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल में विभागों का  हो गया बंटवारा*

1. *डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री* सामान्य प्रशासन, गृह, जेल, औद्यौगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, जनसंपर्क, नर्मदा पाटी विकास, विमानन, खनिज साधन, लोक सेवा प्रवन्धन, प्रवासी भारतीय एवं ऐसे समस्त विभाग जो किसी अन्य मंत्री को न सौंपे गये हों
2. *श्री जगदीश देवड़ा, उप मुख्मंत्री* वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी
3. *श्री राजेन्द्र शुक्ल, उप मुख्यमंत्री* लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा
4. *श्री कुंवर विजय शाह*, मंत्री जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास
5. *श्री कैलाश विजयवर्गीय*, मंत्री नगरीय विकास एवं आवास, संसदीय कार्य
6. *श्री प्रहलाद सिंह पटेल*, मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम
7. *श्री राकेश सिंह*, मंत्री लोक निर्माण विभाग
8. *श्री करण सिंह वर्मा*, मंत्री राजस्व 
9. *श्री उदय प्रताप सिंह*, मंत्री परिवहन, स्कूल शिक्षा
10. *श्रीमती सम्पतिया उईके*, मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी
11. *श्री तुलसीराम सिलावट*, मंत्री जल संसाधन
12. *श्री एंदल सिंह कंशाना*, मंत्री किसान कल्याण एवं कृषि विकास
13. *सुश्री निर्मला भूरिया*, मंत्री महिला एवं बाल विकास
14. *श्री गोविंद सिंह राजपूत*, मंत्री खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण
15. *श्री विश्वास सारंग*, मंत्री खेल एवं युवा कल्याण, सहकारिता
16. *श्री नारायण सिंह कुशवाह*, मंत्री सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण
17. *श्री नागर सिंह चौहान*, मंत्री वन, पर्यावरण, अनुसूचित जाति कल्याण
18. *श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर*, मंत्री ऊर्जा
19. *श्री राकेश शुक्ला*, मंत्री नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा
20. *श्री चेतन्य कश्यप*, मंत्री सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम
21. *श्री इन्दर सिंह परमार*, मंत्री उच्च शिक्षा, आयुष, उकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार (केवल तकनीकी शिक्षा)
22. *श्रीमती कृष्णा गौर*, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुका घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु
23. *श्री धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी*, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास और धर्मस्व
24. *श्री दिलीप जायसवाल*, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कुटीर एवं ग्रामोद्योग
25. *श्री गौतम टेटवाल*, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार (केवल कौशल विकास एवं रोजगार)
26. *श्री लखन सिंह पटेल*, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पशुपालन एवं डेयरी
27. *श्री नारायण सिंह पंवार*, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास
28. *श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल*, राज्यमंत्री लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
29. *श्रीमती प्रतिमा बागरी*, राज्यमंत्री नगरीय विकास एवं आवास
30. *श्री दिलीप अहिरवार*, राज्यमंत्री वन, पर्यावरण
31. *श्रीमती राधा सिंह*, राज्यमंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास