मंडला में आदिवासी महिला सरपंच 18 हज़ार घूस लेते हुए दबोची गई, कॉलेज की बाउंड्रीवाल और चबूतरा निर्माण के बिल भुगतान के नाम पर मांगे गए पैसे - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Thursday, 8 February 2024

मंडला में आदिवासी महिला सरपंच 18 हज़ार घूस लेते हुए दबोची गई, कॉलेज की बाउंड्रीवाल और चबूतरा निर्माण के बिल भुगतान के नाम पर मांगे गए पैसे



Rafique Khan
मंडला जिला मुख्यालय से करीब ग्राम पंचायत बड़ी खैरी में लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला सरपंच सीमा गोटिया को 18000 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। ग्राम पंचायत बड़ी खैरी के पंच शिशु भलावी ने लोकायुक्त पुलिस से मामले की पूरी शिकायत की थी। लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर और भी जांच शुरू की है।

जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि लोकायुक्त पुलिस के एसपी संजय साहू को आवेदक शिशु सिंधु भलावी द्वारा बताया गया था कि ग्राम पंचायत खेती में कॉलेज के चबूतरा और बाउंड्री बाल विधायक निधि से बनाया है। जिसका पैसा ग्राम पंचायत खैरी में आया हुआ है। बिल पास करने के लिए घूस लेते पकड़ी गई सरपंच सीमा गोटिया ₹30000 की मांग कर रही है। सौदा 18000 रुपए में तय हुआ और जैसे ही सरपंच सीमा गोटिया को यह राशि शिशु सिंधू भलावी द्वारा प्रदान की गई, डीएसपी सुरेखा परमार की टीम ने उसे दबोच लिया। कार्रवाई में डीएसपी सुरेखा परमार इंस्पेक्टर स्वप्निल दास इंस्पेक्टर मंजू तिर्की के साथ ही पुलिसकर्मी शामिल रहे।