khabarupdateindia

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह दिल्ली में गिरफ्तार, EVM का विरोध करने पहुंचे थे, पुलिस ने उदित राज को भी उठाया



Rafique Khan
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा राज्यसभा सदस्य दिग्गज कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह को पुलिस ने दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया है। उनके साथ कांग्रेस के ही नेता उदित राज को भी हिरासत में लिया गया है। दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जंतर मंतर में आयोजित ईवीएम मशीन के विरोध प्रदर्शन में शिरकत करने के लिए पहुंचे थे। पुलिस ने इस विरोध प्रदर्शन को अवैध करार दिया था और उसके तहत ही यहां पहुंचने वालों की गिरफ्तारी की गई है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह तो वैसे ही पहले से ईवीएम पर निशाना साधते रहे हैं। यहां तक कि उन्होंने इसका आईटी एक्सपट्र्स के जरिए प्रैक्टिकल करते हुए पत्रकारों के सामने डेमो भी पेश किया था। अब देश के विभिन्न वर्गों और दालों के द्वारा ईवीएम का विरोध तेज हो गया है। जिसमें दिग्गी राजा का पूरा समर्थन है। अपनी गिरफ्तारी पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को बढ़ाने की हर हाल में कोशिश की जाएगी और जनता के हित में जो भी आंदोलन करना पड़ेगा वह भी किया जाएगा।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह व कांग्रेस के दिग्गज नेता उदित राज को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्त में लिया है। परमिशन न होने के बावजूद धरना देने पर पुलिस ने उन्हें हिरासत लिया है। दिल्ली में जंतर-मंतर पर धरना पहले से प्रस्तावित था, लेकिन पुलिस ने परमिशन नहीं दी थी। पुलिस ने सभी नेताओं को पार्लियामेंट थाने पर रखा है। धरना प्रदर्शन को अवैध मानते हुए पुलिस ने बल प्रयोग भी किया जिससे कुछ लोग चोटिल भी हुए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने X अकाउंट पर लिखा कि मुझे दो हफ्ते पहले EVM हटाओ मोर्चा की ओर से 22 फरवरी को शांतिपूर्ण धरना देने का निमंत्रण प्राप्त हुआ था। धरना EVM से देश में लोकसभा चुनाव न कराने के मुद्दे को लेकर था। इसे मैंने स्वीकार किया था। लेकिन 2 दिन पहले शांति पूर्ण धरने की स्वीकृति भी निरस्त कर दी गई। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या कारण है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र शासन इतनी घबरा रही है? चूंकि इस बार पूरे देश से हज़ारों लोग धरने में शामिल होने आ रहे थे। घबरा कर स्वीकृति निरस्त कर दी। अब यह आंदोलन पूरे देश में #EVM_हटाओ_लोकतंत्र_बचाओ आंदोलन गांव गांव पहुंच रहा है। क्या माननीय #ECI व #SupremeCourt इसे संज्ञान में लेंगे? लेना तो चाहिए। वहीं कांग्रेस नेता डॉ उदीत राज ने भी अपने X अकाउंट पर लिखा कि दिग्विजय सिंह और मुझे सहित सैकड़ों साथियों को ईवीएम के ख़िलाफ़ शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते हुए यूथ कांग्रेस कार्यालय से गिरफ़्तार करके पार्लियामेंट थाने पर रखा है।
Previous Post Next Post
khabarupdateindia