प्राइवेट अस्पताल की नर्स को मारी गोली, हमलावर बताया जा रहा है उसका दोस्त, गंभीर अवस्था में पहुंचाया गया अस्पताल - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Wednesday, 7 February 2024

प्राइवेट अस्पताल की नर्स को मारी गोली, हमलावर बताया जा रहा है उसका दोस्त, गंभीर अवस्था में पहुंचाया गया अस्पताल


 Rafique Khan

मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में एक प्राइवेट हॉस्पिटल में नर्सिंग स्टाफ के रूप में कार्य करने वाली युवती माधुरी चौधरी को रसल चौक की समीप स्थित समदड़िया होटल के सामने एक युवक ने बुधवार को सुबह गोली मार दी। फायरिंग में लड़की के पेट में गंभीर चोटे पहुंची है। जिसे समीप से गुजर रहे एक ऑटो चालक मोहम्मद इसरार अहमद ने अस्पताल पहुंच कर भर्ती कराया। सूचना पर ओमती थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह पवार समेत पुलिस का बड़ा अमला मौके पर तथा अस्पताल पहुंच गया। नर्स की हालत गंभीर बनी हुई है। हमलावर कटनी से आया था और घायल नर्स का दोस्त बताया जा रहा है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि मूलत: कटनी जिले की रहने वाली 26 वर्षी माधुरी चौधरी रसल चौक के पास ही रहती है। वह रात को ड्यूटी करने के बाद सुबह अस्पताल से पैदल इनकम टैक्स चौराहा स्थित अपने घर जा रही थी। सुबह करीब 9:45 बजे उसका कटनी निवासी दोस्त संदीप पिता चंद्रिका सोनी मिला और इनके बीच कुछ कहा सुनी हुई। कुछ ही देर में संदीप ने फायरिंग कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जाता है कि नर्स की नई का घर भी पास में ही है लेकिन वह अलग रूम लेकर किसी फीमेल पार्टनर के साथ रह रही थी। घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई तथा कोई भी लड़की को मदद पहुंचाने के लिए सामने नहीं आया। इसी बीच एक ऑटो वाला निकाला और उसने मदद करते हुए घायल नर्स को अस्पताल तक पहुंचाया। ओमती पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। घटना के पीछे क्या कारण है इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है।