पूर्व मंत्री तथा भाजपा विधायक अजय विश्नोई के एक ट्वीट ने मचाया हड़कंप, पाटन से हारे कांग्रेस प्रत्याशी नीलेश अवस्थी के भाजपा में जाने की अटकलें - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Wednesday, 27 March 2024

पूर्व मंत्री तथा भाजपा विधायक अजय विश्नोई के एक ट्वीट ने मचाया हड़कंप, पाटन से हारे कांग्रेस प्रत्याशी नीलेश अवस्थी के भाजपा में जाने की अटकलें

रफीक खान
मध्य प्रदेश शासन में मंत्री रह चुके तथा वर्तमान में पाटन विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित BJP विधायक अजय बिश्नोई के एक ट्वीट ने राजनीति में हड़कंप मचा दिया है। अजय बिश्नोई द्वारा किए गए इस ट्वीट में कहा गया है कि बहुत जल्द ही पाटन विधानसभा क्षेत्र से हारे कांग्रेस प्रत्याशी नीलेश अवस्थी भाजपा का दामन थामने वाले हैं। विश्नोई द्वारा किए गए ट्वीट के कई मायने हैं लेकिन खासतौर से कांग्रेसी खेमा सकते में आ गया है। दरअसल निलेश अवस्थी ऐन होली के दिन तथा दूसरे दिन मंगलवार तक कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश यादव के लिए सक्रिय नजर आते रहे हैं। निलेश अवस्थी के करीबी तथा रिश्तेदार लोगों को भी उनके पार्टी से पलायन करने की कोई सुगबुगाहट समझ में नहीं आई। बहरहाल कांग्रेस में इस समय भगदड़ का दौर चल रहा है। नेता न जाने किस क्षण पलायन कर अपना पाला बदल लें, कुछ नहीं कहा जा सकता है।

भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री अजय विश्नोई ने ट्वीट कर दावा किया है कि जबलपुर की पाटन विधानसभा से कांग्रेस के पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी जल्द ही भाजपा में शामिल होने वाले हैं। विश्नोई ने अपने ट्वीट में लिखा है- पाटन विधानसभा के पूर्व विधायक भाई नीलेश अवस्थी भी बहुत जल्दी भाजपा प्रत्याशी भाई आशीष दुबे की मदद करने भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। उन्हें विश्वास है कि भाजपा पाटन से आगामी विधानसभा में उन्हें चुनाव लड़ाएगी। नीलेश अवस्थी साल 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में पाटन विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी थे; जिन्हें भाजपा के अजय विश्नोई के हाथों 30 हजार 255 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था।