कांग्रेस अध्यक्ष "खरगे" बोले- PM "नरेंद्र मोदी" झूठों के सरदार, राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में धार में दिया विवादास्पद बयान - khabarupdateindia

खबरे

कांग्रेस अध्यक्ष "खरगे" बोले- PM "नरेंद्र मोदी" झूठों के सरदार, राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में धार में दिया विवादास्पद बयान


रफीक खान
मध्य प्रदेश के धार जिले में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का बुधवार को विवादास्पद बयान सामने आया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झूठों का सरदार कह डाला। इसे लेकर सियासत तेज हो गई है। पहले भी कांग्रेस अध्यक्ष खरगे अपने भाषणों और मीडिया से चर्चा के दौरान कई बार विवादास्पद बयान दे चुके हैं। लोकसभा चुनाव 2024 के पहले इस बयान ने भाजपा नेताओं को और अधिक आक्रामक कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि खरगे बुधवार को बदनावर पहुंचे और यहां राहुल गांधी के साथ जनसभा को संबोधित किया। न्याय यात्रा में राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकार किसानों की जमीन जबर्दस्ती लेने की कोशिश कर रही है। इसके लिए फसलों पर बुल्‍डोजर चलवा रही है। राहुल ने यह भी कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर हम भूमि अधिग्रहण बिल लाएंगे।जातिगत जनगणना होती है तो देश में किसके पास कितनी संपत्ति है, धन है वह सब सामने आ जाएगा। यह क्रांतिकारी कदम है। कांग्रेस की सरकार आई तो हम इसे अवश्य करवाएंगे। राहुल गांधी ने किसानों को MSP देने की बात दोहराई।
जनसभा को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी संबोधित किया। यहां उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर जबर्दस्त राजनैतिक प्रहार किए। पीएम पर विवादित टिप्पणी भी की। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले पीएम मोदी हमेशा झूठ बोलते हैं। बदनावर की सभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी और शिवराज पर निशान साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेता जहां भी जाते हैं वहां झूठ बोलने का काम करते हैं। देश में 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने की बात हो या फिर 15 लाख रुपए खाते में आने की हर बात में मोदी ने झूठ बोला है।