ARVIND KEJRIWAL : अब जेल से दिल्ली की सरकार चलाएंगे केजरीवाल, ED ने किया CM को गिरफ्तार - khabarupdateindia

खबरे

ARVIND KEJRIWAL : अब जेल से दिल्ली की सरकार चलाएंगे केजरीवाल, ED ने किया CM को गिरफ्तार


रफीक खान
दिल्ली शराब नीति केस में ED ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंततः गुरुवार की रात गिरफ्तार कर लिया। ED की टीम गुरुवार शाम को 7:00 बजे केजरीवाल के घर दसवां समन और सर्च वारंट लेकर पहुंची थी। इसके पहले केजरीवाल ED द्वारा भेजे गए 9 समन पर पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे थे। शाम 7:30 बजे आप नेता सौरभ भारद्वाज को केजरीवाल के घर के अंदर जाने से रोका गया। शाम 8:00 बजे राघव चड्ढा बोले केजरीवाल को अरेस्ट करने की साजिश पर अमल किया जा रहा। रात 8:01 पर केजरीवाल के घर के बाहर रैपिड एक्शन फोर्स की टीमें पहुंच कर बढ़ाई गई सुरक्षा। रात 8:10 पर केजरीवाल के फोन को ED ने जप्त कर लिया था। रात 8:20 बजे केजरीवाल के सीएम आवास के बाहर आप कार्यकर्ता और नेता एकत्रित हुई तथा जमकर नारेबाजी की गई। रात 8:30 पर केजरीवाल के घर के बाहर धारा 144 लागू कर दी गई और रात करीब 9:00 बजे औपचारिक रूप से अरविंद केजरीवाल को ED ने अपनी गिरफ्त में ले लिया। अब अरविंद केजरीवाल दिल्ली की सरकार जेल से ही चलाएंगे।

जानकारी के मुताबिक बताया जाता है कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली शराब नीति केस में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। जांच एजेंसी ने दो घंटे तक पूछताछ के बाद रात 9 बजे यह कार्रवाई की। इस मामले में पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया 13 महीने और AAP नेता संजय सिंह 6 महीने से जेल में हैं। दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने कहा- अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ हमने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दी है। शुक्रवार को इस पर सुनवाई हो सकती है।आतिशी ने कहा- दो साल से जांच चल रही है। लेकिन एक पैसा भी न सीबीआई को मिला, न ईडी को। लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद अरविंद केजरीवाल को अरेस्ट कर लिया जाता है। क्योंकि, मोदी जानते हैं कि उन्हें टक्कर देने वाला एक मात्र अरविंद केजरीवाल ही है। दो सीएम अरेस्ट किए गए। एक पार्टी के खाते सीज किए गए। ये भाजपा का डर दिखाती है।

AAP प्रदर्शन करेगी भाजपा मुख्यालय पर सुबह 10 बजे से


गोपाल राय ने कहा- शुक्रवार सुबह 10 बजे से आम आदमी पार्टी भाजपा मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करेगी। AAP सांसद संदीप पाठक ने कहा- पूरे देश में केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन होंगे। गोपाल राय बोले- ये संदेश है कि भाजपा के खिलाफ कोई बोलेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। भाजपा ने आज लोकतंत्र की हत्या की है। ये दिल्ली के करोड़ों लोगों का अपमान है। इस देश के संविधान और लोकतंत्र का सम्मान करने वालों को अरेस्ट किया गया है।